मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फंसी Jacqueline Fernandez से दूर हुए सलमान खान, सामने आई बड़ी वजह

Jacqueline Fernandez

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा में बनी हुई है। दरअसल इन दिनों जैकलिन फर्नांडीस पर मुसीबतों का पहाड़ गिरा हुआ है। दरअसल एक्ट्रेस 200 करोड़ रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फंसी हुई है। ऐसे में कुछ दिनों पहले ही दिल्ली पुलिस ने एक्ट्रेस से इस मामले को लेकर लंबी पूछताछ की थी। लेकिन तब भी इस मामले में कुछ साफ़ नहीं हो पाया था।

बताया जा रहा है कि जैकलिन फर्नांडीस कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर को डेट कर चुकी हैं। इस मामले का मुख्य किरदार कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर ही है। ऐसे में एक्ट्रेस की मुसीबतें कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। हालांकि सिर्फ जैकलीन ही नहीं इस मामले में कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर के साथ कई बड़ी एक्ट्रेसेस का नाम भी जुड़ चुका है। लेकिन इन सबमें सबसे ज्यादा जैकलीन फंसी हुई है।

Must Read : Indore: दुकान हटाने की बात पर भिड़े पुलिस और गांव वाले, 3 ने की आत्मदाह की कोशिश

इस मामले के बाद कई करीबी दोस्तों ने भी जैकलीन से दूरी बना ली है। अभी ये खबर सामने आई है कि सलमान खान ने भी एक्ट्रेस से दूरी बना ली है। जानकारी के मुताबिक, सलमान खान ने भी जैकलीन फर्नांडिस के साथ फिल्म में काम किया है। उसके बाद उन्होंने जैकलिन फर्नांडीस से उचित दूरी बना ली। कहा जा रहा है कि वैसे तो सलमान खान मुश्किल घड़ियों में अपने दोस्तों के साथ हमेशा खड़े हुए नजर आते हैं लेकिन जैकलिन फर्नांडीस के मामले में उन्होंने अपना पल्ला झाड़ दिया है।

एक रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है कि सलमान खान अब कानूनी पक्षों में पड़ना नहीं चाहते हैं। इस वजह से उन्होंने जैकलिन फर्नांडीस से भी दूरी बना ली है। क्योंकि सलमान खान भी अब तक कई बार अदालती मामलों में फस चुके हैं। सलमान खान ने एक्टर्स को पहले भी सुकेश से दूर रहने की सलाह नहीं दी थी, लेकिन एक्ट्रेस ने तब भी उनकी बात नहीं सुनी। इस वजह से भी सलमान खान और जैकलीन फर्नांडिस से दूरी बना चुके हैं।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews