Salman Khan ने रिवील किया अपनी मिस्ट्री गर्ल का चेहरा, फैंस ने जमकर किए कमेंट

Salman Khan

Salman Khan: बॉलीवुड एक्ट्रेस सलमान खान जब भी कोई अनाउंसमेंट करते हैं फैंस को उस बात को लेकर काफी एक्साइटेड देखा जाता है। भाईजान की कोई फिल्म हो या फिर सोशल मीडिया पर शेयर की गई तस्वीर देखते ही देखते चर्चा का विषय बन जाती है। वह लाखों करोड़ों लोगों की पसंद है और उनसे जुड़ी हर बात फैंस जानना चाहते हैं। बीते दिन ही सलमान खान ने सोशल मीडिया के जरिए पोस्ट शेयर की थी जिसमें वह एक लड़की के साथ दिखाई दे रहे थे। तस्वीर में लड़की का चेहरा नजर नहीं आ रहा था और इसे शेयर करते हुए सलमान ने लिखा था कि वह एक खास बात अपने फैंस के साथ शेयर करने वाले हैं। सलमान खान ने अपनी इस पोस्ट के साथ हार्ट इमोजी का उपयोग किया था जिसके बाद कई तरह के कयास लगाए जाने लगे थे।

सलमान खान ने जिस तरह से अपने फैंस से वादा किया था कि वह उनके साथ कुछ शेयर करना चाहते हैं, तो उन्होंने अपना वादा पूरा भी कर दिया है और सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए नया अपडेट दिया है। इस पोस्ट के सामने आने के बाद लोग जमकर सलमान खान की तारीफ करते हुए दिखाई दे रहे हैं चलिए आपको बताते हैं कि एक्टर ने आखिरकार क्या शेयर किया है।

सलमान खान की पोस्ट

सलमान खान ने सोशल मीडिया हैंडल पर दो तस्वीरें शेयर की है। जिसमें उन्हें अपनी भांजी अलीजेह अग्निहोत्री के साथ देखा जा सकता है। इन तस्वीरों में मामा भांजी की यह जोड़ी सेम कलर और पैटर्न की ड्रेस पहनी हुई दिखाई दे रही है। तस्वीर शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा “जीन में प्यार और देखभाल है, हम सिर्फ हम हैं।” आगे एक्टर ने लिखा “महिलाओं के नए कलेक्शन में अलीजेह अग्निहोत्री।” सलमान ने अपने ब्रांड बीइंग ह्यूमन के क्लोदिंग ब्रांड में अपनी भांजी को शामिल किया है और यह तस्वीर उसी की है। तस्वीरें सामने आने के बाद इस पर रिएक्शन आने का सिलसिला भी शुरू हो चुका है।

फैंस का रिएक्शन

सलमान खान की तस्वीर देखकर अधिकतर लोग उनकी उम्र के बारे में कमेंट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक यूजर ने कहा “क्या बात है भाईजान जवान लग रहे हो।” दूसरे यूजर ने कहा “क्या फिटनेस है अभी भी अंडर 30 लग रहे हैं।” एक ने तो उन्हें “फॉरेवर 27 का टैग दे दिया।”

एक्टर का वर्क फ्रंट

सलमान खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हें जल्द ही मनीष शर्मा के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म ‘टाइगर 3’ में देखा जाने वाला है। इस फिल्म में उनके साथ इमरान हाशमी और कटरीना कैफ भी मुख्य भूमिका निभाएंगे। इस साल दिवाली के मौके पर यह फिल्म सिनेमाघर में रिलीज होने वाली है और फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews