बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को सोशल मीडिया पर बहुत कम चीज शेयर करते हुए देखा जाता है। जब भी वह कोई पोस्ट करते हैं वह तुरंत ही चर्चा में आ जाती है। अब हाल ही में एक्टर एक्टर को अपने करीबी दोस्त को खोने के बाद सोशल मीडिया पर इमोशनल पोस्ट शेयर करते हुए देखा गया।
एक्टर ने अपने करीबी दोस्त सुशील कुमार के निधन को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। अपनी पहली पोस्ट में सलमान ने बताया कि यह दोनों 42 साल से एक दूसरे के दोस्त हैं। वहीं दूसरी पोस्ट में वह अपने दोस्त को याद करते और नए सफर का आनंद लेने को बात करते दिखाई दिए।
इमोशनल हुए सलमान खान
सलमान खान में चार दशक पुरानी अपने दोस्ती को याद करते हुए सुशील कुमार संग फोटो शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा “शख्स 42 सालों से मेरे भाई जैसा रहा है। सबसे दयालु, नेक और मददगार। कितने भी मुश्किल घड़ी क्यों ना हो यह हमेशा नाचता, मुस्कुराता और बेफिक्र रहता था। भावनात्मक आर्थिक कोई भी समस्या हो वह कहता था फर्क नहीं पड़ता सब ठीक होगा। उनका नाम सुशील कुमार था कम से कम 5 मिनट पहले तक तो यही था। अलविदा भाई तुमने एक सच्चे मर्द की तरह जीवन दिया और मौत से दिग्गज चैंपियन की तरह लड़ाई लड़ी।” आगे एक्टर ने लिखा “तुम्हारे लिए कोई आंसू नहीं केवल याद और हंसी। मेरे प्रा मुस्कुराते हुए इस दुनिया से चले गए। बहुत बढ़िया, कोई पहले, कोई बाद में सब जाने वाले हैं। पता नहीं कब और कैसे तो कुछ करके जाओ। अपनी सिगरेट और व्हिस्की को इंजॉय करो चीयर्स भाई तुम्हारी बहुत है।”
View this post on Instagram
शेयर की नम आंखों की तस्वीर
सलमान में इंस्टाग्राम हैंडल पर आंसुओं से भरी हुई तस्वीर शेयर करते हुए लंबा नोट लिखा है। एक्टर ने लिखा है “जिसको जाना है उसे कभी मत रोको जिसको उसे बुलाना था वह तो जाएगा ही। जाने के चार कारण है पहले आखिरकार सबको जाना है। दूसरा अच्छे आदमी को जल्दी बुला लिया जाता है। तीसरा आपने धरती मां का किराया, ईएमआई, जीएसटी नहीं भरा है तो वह भरने का मौका है। चौथ आखिर में जो जाता है वह गंदा भ्रष्ट बेईमान। वो आखिरी जा रहा है हम उनका इंतजार करेंगे। आगे एक्टर ने लिखा पहले ना गलत आदमी का सर भीड़ में उठता था तो वह काट दिया जाता था यह कब हुआ?”
View this post on Instagram
आगे एक्टर ने लिखा “मजे करो भाई तुम इस दुनिया से चले गए। तुम्हारी पत्नी से बात की उसे पता है कि तुमने उसे किसी और के लिए छोड़ दिया है। काश मैं गाली दे पाता, गुस्सा कर पाता या रो पाता जो मैं आसानी से कर लेता हूं। लेकिन तुम्हारे लिए एक भी आंसू नहीं। मैं सोशल मीडिया पर लोगों को RIP लिखते हुए देख रहा हूं। तुम चले गए और मैं तुम्हें शरीर नहीं कहूंगा क्योंकि तुम्हारा कोई शरीर नहीं था मैं तुम्हें सुशील कुमार कहूंगा। रेस्ट इन पीस नहीं होश में आओ, मजे करो भाई। अच्छा भला चल रहा था तू मेरे लिवर और किडनी खराब करेगा। ये तस्वीर वह है, जो मैं हूं।”
एक्टर का वर्कफ्रंट
सलमान खान की ये इमोशनल पोस्ट चर्चा का विषय बन गई है। एक्टर के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें जल्दी नयनतारा के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए देखा जाने वाला है। वामशी पेडीपल्ली के निर्देशन में बन रही ये फिल्म ईद 2027 पर रिलीज की जाएगी। वही मातृभूमि भी रिलीज के लिए तैयार है, जिसमें चित्रांगदा सिंह को देखा जाएगा। इस फिल्म की रिलीज डेट फिलहाल तय नहीं की गई है।






