काउबॉय लुक में नजर आए सलमान खान, फैंस को याद आई वॉन्टेड

सलमान खान का नया लुक सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। वो काउबॉय अंदाज में नजर आ रहे हैं। फैंस एक्टर की जमकर तारीफ करते नजर आए।
Salman Khan

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल जिंदगी को लेकर दर्शकों के बीच हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। कई बार ऐसा भी होता है कि उन्हें अपने लुक को लेकर चर्चा में देखा जाता है। अब एक बार फिर उनका नया लुक सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। हर बार की तरह फैंस उनकी जानकारी तारीफ करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

दरअसल बीते दिन एक्टर को काउबॉय स्टाइल वाले रग्ड आउटफिट में देखा गया। उन्हें इस तरह से देखकर हर कोई हैरान हो गया और उनका लुक देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। फैंस भाईजान की तारीफों के पुल बांध रहे हैं और उनके लुक की तुलना वांटेड फिल्म के किरदार से की जा रही है।

सलमान खान का लुक वायरल

सलमान खान की आने वाली फिल्म मातृभूमि जल्द ही थिएटर में रिलीज होने वाली है। दर्शकों को उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। इस बीच उन्हें एक डबिंग स्टूडियो के बाहर देखा गया। यहां उनकी तस्वीरें लेने के लिए पहले से ही पैपराजी की भीड़ मौजूद थी। जैसे ही वह बाहर आए उनकी तस्वीर वीडियो लेना शुरू कर दी गई। वायरल हुई तस्वीरों में उन्होंने काउबॉय हैट लगा रखी है, जो उनपर काफी अच्छी लग रही है।

कैसा था लुक

एक्टर के लुक की बात करें तो उन्होंने पूरा रग्ड काउबॉय लुक कैरी किया था। व्हाइट और रेड कलर की चेक्स शर्ट के साथ उन्होंने डिस्ट्रेस्ड ब्लू जींस और ग्रेट काउबॉय हैट पहनी थी। एक्टर ने बूट्स और चेन के साथ अपना लुक कंप्लीट किया। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस एक्टर की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कुछ लोगों को उनकी फिल्म वांटेड की याद भी आ गई है।

फैंस का रिएक्शन

सलमान की तस्वीर और वीडियो वायरल होने के बाद फैंस ने उनकी खूब तारीफ की है। एक ने कहा भाई जान का वांटेड वाला स्टाइल वापस आ गया है। एक ने कहा बिल्कुल शेर की तरह चलते हैं कोई मुकाबला नहीं। एक उन्हें मेगास्टार सलमान खान कहता नजर आया।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews