इंस्टाग्राम से अचानक गायब हुए सलमान खान, थोड़ी देर बाद लौटे, फैंस के बीच मची अफरा-तफरी

सलमान खान इंस्टाग्राम पर पिछले कुछ दिनों से लगातार चर्चा में बने हुए हैं। उनका अकाउंट अचानक से डीएक्टिवेट हो गया जिसकी वजह से फैंस चिंता में आ गए। हालांकि, अब उनका अकाउंट फिर से एक्टिव हो गया है।
Salman Khan

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को पिछले कुछ दिनों से लगातार अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में देखा जा रहा है। हालांकि हाल ही में कुछ ऐसा हुआ जिसने फैंस के दिलों की धड़कन को बढ़ा दिया। दरअसल इंस्टाग्राम से अचानक भाईजान का अकाउंट गायब हो गया, जिसने उनके चाहने वालों को हैरत में डाल दिया।

जैसे ही यूजर्स में यह देखा कि उनके चहेते सितारे का इंस्टाग्राम अकाउंट सोशल मीडिया पर मौजूद नहीं है। वैसे ही सनसनी फैल गई। यूजर्स इस बात से परेशान हो गए कि आखिरकार ऐसा क्या हुआ है जो सलमान का अकाउंट सस्पेंड हो गया है। उनका अकाउंट फिर से इंस्टाग्राम पर शो करने लगा। चलिए पूरा मामला जान लेते हैं।

सस्पेंड हुआ सलमान खान का अकाउंट

हाल ही में यह देखने को मिला था कि मीडिया कर्मियों से हुई बहस के बाद सलमान खान ने एक के बाद एक सोशल मीडिया पर कई सारे पोस्ट किए थे। इसके पहले भी उनके कुछ पोस्ट खूब सुर्खियों में आए थे। लेकिन 25 मई को अचानक भाईजान का इंस्टाग्राम गायब हो गया और वहां यूजर नॉट फाउंड लिखा नजर आने लगा। हालांकि, कुछ देर बाद सब कुछ नॉर्मल हो गया और उनका इंस्टाग्राम अकाउंट वापस आ गया।

Salman Khan

इंस्टग्राम से हुई गलती

ऐसा कहा जा रहा है कि किसी टेक्निकल ग्लिच की वजह से ऐसा हुआ था। दरअसल, इन दिनों इंस्टा कई सारे हैंडल सस्पेंड कर रहा है। यह बोला जा रहा है कि इसी गलती की वजह से शायद भाईजान का इंस्टा हैंडल डीएक्टिवेट हो गया था। हालांकि, अब ये फिर से एक्टिव है। सलमान खान को इंस्टाग्राम पर अपनी लाइफ से जुड़ी हर अपडेट शेयर करते हुए देखा जाता है। अपनी हर पोस्ट की वजह से वह लाइमलाइट में आ जाते हैं। बता दे की इंस्टाग्राम पर उन्हें 72 मिलियन लोग फॉलो करते हैं।

एक्टर का वर्क फ्रंट

सलमान खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हें आने वाले दिनों में मातृभूमि में देखा जाने वाला है। अपूर्व लाखिया के डायरेक्शन में बन रही यह फिल्म एक वार्ड ड्रामा है। जिसमें भारत और चीन के बीच हुई साल 2020 की गलवान घाटी की झड़प को दिखाया जाएगा। इस फिल्म की रिलीज डेट को लेकर कोई कंफर्म जानकारी अब तक सामने नहीं आई है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews