Samantha Good News : तलाक के बाद सामंथा की लाइफ में बड़ी खुशखबरी, इन एक्ट्रेस को छोड़ा पीछे

Samantha Good News

Samantha Good News : साउथ फिल्म इंडस्ट्री (South Industry) की जानी-मानी एक्ट्रेस सामंथा (Samantha) इन दिनों काफी ज्यादा चर्चाओं में चल रही है। वैसे तो वह आए दिन सुर्खियों में रहती है, लेकिन इन दिनों वह अपनी पर्सनल लाइफ के साथ-साथ प्रोफेशनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में है। आपको बता दें, सामंथा का कुछ समय पहले ही तलाक हुआ है। ऐसे में तलाक के बाद सामंथा अपने करियर पर काफी ज्यादा फोकस्ड हो चुकी है। दरअसल, फिल्म पुष्पा में सुपरहिट आइटम सॉन्ग करने के बाद उन्होंने हर किसी का दिल जीत लिया है। अब आए दिनों एक्ट्रेस के फोटोशूट सोशल मीडिया का पारा बढ़ा देते हैं।

Must Read : Namak ke Totke : नमक के इन टोटकों से चुटकियों में बदलेगी किस्मत, धन समस्या होगी दूर

अभी हाल ही में सामंथा से जुड़ी एक गुड न्यूज़ सामने आई है। बताया जा रहा है कि ऑरमैक्स स्टार्स इंडिया लव्स की स्टडी में सबसे ज्यादा लोकप्रियता हासिल करने वालों की लिस्ट में टॉप 10 महिला सितारों के नाम शामिल है। ऐसे में 5 तेलगु, 3 हिंदी और 2 तमिल सितारों के नाम भी शामिल है। बड़ी बात यह है कि साउथ एक्ट्रेस सामंथा भी इस लिस्ट में शुमार है। इतना ही नहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ भी इस लिस्ट में शामिल है।

बड़ी बात यह है कि बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर है वहीं कैटरीना कैफ इस लिस्ट में सातवें स्थान पर है। वहीं बात करें साउथ के अन्य सितारों की तो इस लिस्ट में नयनतारा तीसरे स्थान पर, काजल अग्रवाल पांचवें स्थान पर, कीर्ति सुरेश छठे स्थान पर और रश्मिका पूजा हेगड़े और अनुष्का शेट्टी बचे हुए स्थानों में शामिल है। सबसे खास बात यह है कि साउथ की जानी मानी एक्ट्रेस सामंथा इस लिस्ट में सबसे पहले स्थान पर है।

यह खबर उनके फैंस के लिए बेहद खुश कर देने वाली खबर है। दरअसल सामंथा प्रभु आज भारत की उन एक्ट्रेसेस में शामिल है जिन्होंने अपने दम पर दर्शकों को आकर्षित किया है। जानकारी के मुताबिक, एक जानी मानी एक्ट्रेस होने के अलावा सामंथा बिजनेसवूमेन और सोशल मीडिया स्टार भी है। वह सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। आए दिन यह अपनी बोल्ड तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर अपने फैंस को अपना दीवाना बनाने का काम करती है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews