बचपन में ही नशे के शिकार हो गए थे Sanjay Dutt, रहे 300 से ज्यादा अफेयर, इन फिल्मों में दिखाया एक्टिंग का जलवा

संजय दत्त बॉलीवुड के सबसे चर्चित एक्टर हैं। न सिर्फ उनकी बेहतरीन एक्टिंग बल्कि पर्सनल लाइफ ने भी दर्शकों को काफी आकर्षित किया है।
Sanjay Dutt

Sanjay Dutt Birthday: संजय दत्त बॉलीवुड के सबसे चर्चित कलाकारों में से एक हैं। अपनी बेहतरीन फिल्मों और एक्टिंग से उन्होंने दर्शकों के बीच एक खास जगह हासिल की है। फिल्म में हीरो से लेकर विलेन उनके हर किरदार को दर्शकों ने सराहा है।

संजय दत्त अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर जितनी चर्चा में रहे हैं। उनकी उतनी ही चर्चा पर्सनल लाइफ को लेकर भी हुई है। एक्टर की निजी जिंदगी काफी उथल-पुथल से भरी रही है। वैसे तो उनका बचपन काफी प्यार से गुजरा क्योंकि उनकी ऐसी कोई इच्छा नहीं थी जिसे पूरा ना किया गया हो। बचपन में माता-पिता के प्यार के साथ बड़े हुए संजय एक उम्र तक आते-आते गलत रास्ते पर चल दिए थे। उन्हें अपना कुछ समय जेल में भी गुजरना पड़ा।

संजू बाबा के नाम से पूरी इंडस्ट्री और देश में पहचाने जाने वाले संजय दत्त आज अपना 65वां जन्मदिन मना रहे हैं। चलिए आज हम आपको संजय दत्त की जिंदगी से रूबरू करवाते हैं।

बचपन में लगी सिगरेट की लत

संजय दत्त ने खुद इस बात का खुलासा किया था कि जब वह 10 साल के थे तभी उन्हें सिगरेट पीने की लत लग गई थी। दरअसल, उनके पिता सिगरेट पिया करते थे और उनकी अंजलि सिगरेट पीकर धीरे-धीरे संजय को लत लग चुकी थी। इतना ही नहीं जब पिता उन्हें इलाज करवाने के लिए अमेरिका लेकर गए थे। तब संजय की ड्रग्स की लिस्ट देखकर डॉक्टर हैरान हो गए थे। उन्होंने यह पूछ लिया था कि आपका बेटा अब तक जिंदा कैसे है।

रहे 300 से ज्यादा अफेयर

संजय दत्त की लव लाइफ भी काफी कमाल की रही है। इंटरव्यू के दौरान एक्टर ने खुद बताया था कि उनके 308 अफेयर थे। यह हैरान कर देने वाली बात है कि किसी एक्टर की इतनी गर्लफ्रेंड रह चुकी है। 1987 में उन्होंने एक्ट्रेस रिचा शर्मा से शादी की थी और शादी के 1 साल बाद इन दोनों की बेटी त्रिशला हुई थी। बेटी के जन्म के बाद पता चला था कि रिचा को ब्रेन ट्यूमर हो गया था। वह इलाज के लिए अमेरिका गई थी और इधर माधुरी दीक्षित के साथ संजय का अफेयर सुर्खियां बटोर रहा था।

जिंदगी और मौत से लड़ते हुए 1996 में रिचा ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके बाद संजय की लाइफ में सोशलाइट रिया पिल्लई की एंट्री हुई। मुंबई ब्लास्ट मामले में फंसने के दौरान भी रिया संजय के साथ रहीं। 1998 में दोनों ने शादी कर ली थी लेकिन कुछ समय बाद दोनों अलग हो गए। इसके बाद संजय की लाइफ में मान्यता की एंट्री हुई। दोनों ने एक दूसरे को जीवनसाथी बनाने का फैसला किया। 50 साल की उम्र में साल 2008 में दोनों ने शादी कर ली। इन दोनों का एक बेटा और एक बेटी है और तब से लेकर आज तक मान्यता और संजय एक दूसरे के साथ हैं।

फिल्मों से जीता दिल

इतने उतार-चढ़ाव भरे जीवन के बाद भी फिल्म इंडस्ट्री में चार दशक तक खुद को बनाए रखना आसान नहीं होता। लेकिन संजय दत्त ने यह करके दिखाया है। फैंस के प्यारे संजू बाबा ने एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है। फिल्म रॉकी से उन्होंने अपना बॉलीवुड करियर शुरू किया था। इसके बाद उन्हें गुमराह, साजन, सड़क, थानेदार, ईमानदार, ताकतवर, जीवा जैसी कई फिल्मों में देखा गया। उन्हें वास्तव, एलओसी कारगिल, जैसी फिल्मों में भी देखा गया।

इस बीच वो जेल भी चले गए। साल 2003 में मुन्ना भाई एमबीबीएस में एक बार फिर संजय के करियर को उड़ान दी। इसके बाद वो दीवार, मुसाफिर, परिणीता, शूटआउट एट लोखंडवाला जैसी फिल्मों में दिखाई दिए। अग्निपथ और केजीएफ जैसी फिल्मों में उन्होंने विलेन का किरदार भी निभाया है। संजय की जिंदगी इतनी ज्यादा इंटरेस्टिंग रही है कि उनकी बायोग्राफी संजू भी बनाई गई है। इस फिल्म में रणबीर कपूर ने उनका किरदार निभाया था।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews