मां नरगिस दत्त को याद कर भावुक हुए संजय दत्त, ट्वीट की तस्वीरें और फीलिंग्स

मां नरगिस दत्त को याद कर भावुक हुए संजय दत्त, ट्वीट की तस्वीरें और फीलिंग्स

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट।  भारतीय सिनेमा की मदर इंडिया, बेहतरीन अदाकारा नरगिस दत्त (Nargis Dutt) की आज पुण्य तिथि है, 3 मई 1981 को उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम साँस ली थी (Nargis Dutt’s death anniversary May 3) । पुण्य तिथि पर आज उनके बेटे संजू बाबा, संजय दत्त (Sanjay Dutt) भावुक हो गए। उन्होंने अपनी मां को याद करते हुए कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की और उनकी फीलिंग्स बयां करते कैप्शन लिखे।

संजय दत्त ने मां नरगिस दत्त की एक नहीं चार फोटो एक कोलाज के रूप में ट्विटर पर पोस्ट की। संजय दत्त ने इसके  साथ लिखा – एक भी पल ऐसा नहीं जाता जब मैं आपको याद नहीं करता, मां आप मेरे जीवन का आधार हो, मेरे अंदर (आत्मा) की ताकत हो। काश आप मेरी पत्नी और बच्चों से मिल पाती, उन्हें अपना बहुत सारा प्यार और आशीर्वाद दे पाती।  मैं आपको आज और हर दिन याद करता हूँ।

ये भी पढ़ें – 36 के 36 गुण मिलते है इनके, दूल्हा-दुल्हन के मारपीट वाले वीडियो पर कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने लिए मजे, देखे वीडियो

आपको याद दिला दें कि नरगिस दत्त का निधन 51 साल की उम्र में कैंसर से हो गया था।  संजय को उस समय बहुत धक्का लगा था कि ये वो समय था जब उनकी पहली फिल्म “रॉकी” रिलीज होने वाली थी और मात्र तीन दिन बचे थे।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews