फिर वायरल हुआ सपना चौधरी का धमाकेदार वीडियो, इस तरह मचाई धूम

Sapna Choudhary

नई दिल्ली। सपना चौधरी का फिर से एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है. इस वीडियो में उन्होने अपने सुपरहिट हरियाणवी सॉन्ग ‘गज भर पानी ले चाली’ और ‘दारोगा जी’ पर धमाकेदार डांस किया है. सपना चौधरी सपना चौधरी के डांस वीडियो को इंस्टाग्राम पर उनके फैन पेज से शेयर किया है. अभी तक इसे हजारों व्यूज मिल चुके हैं. भोजपुरी सिनेमा, पंजाबी मूवी और हरियाणवी फिल्मों में धमाल मचाने वाली सपना चौधरी का यह डांस वीडियो भी खूब धूम मचा रहा है।

सपना चौधरी ने इस वीडियो में कमाल के डांस स्टेप्स किए हैं. उनके डांस परफॉर्मेंस को देखने फैन्स की भारी भीड़ जुटी हुई थी। वैसे भी सपना चौधरी के डांस वीडियो सोशल पर आते ही छा जाते हैं। उनका यह डांस वीडियो भी फैन्स को खूब पसंद आ रहा है. हाल ही में सपना चौधरी का नया हरियाणवी सॉन्ग ‘सुल्फा सररार ठा गया’रिलीज हुआ था. इस गाने ने यूट्यूब पर जमकर धमाल मचाया था।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews