Sara Ali Khan Birthday: 28वां जन्मदिन मना रही सारा अली खान, जानें उनकी लाइफ से जुड़े सीक्रेट्स

Sara Ali Khan Birthday: 28वां जन्मदिन मना रही सारा अली खान, जानें उनकी लाइफ से जुड़े सीक्रेट्स

Sara Ali Khan Birthday : सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान आज अपना 28वां जन्मदिन मना रही है। सारा अली खान की मेहनत, प्रतिबद्धता और सोशल मीडिया प्रेसेंस ने उन्हें बॉलीवुड में एक महत्वपूर्ण स्थान दिलाया है। उन्होंने न केवल अपनी प्रतिभा बल्कि अपने प्रशंसकों के साथ अलग सा लगाव भी बनाया है। बता दें कि सारा सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा एक्टिव रहने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। तो चलिए आज उनके बर्थडे पर हम आपको उनकी लाइफ से रिलेटेड कुछ सीक्रेट्स बताते हैं…

फैट थी पहले

सारा अली खान की फिटनेस जर्नी की कहानी मोटिवेशनल है। दरअसल, वो फिल्मी करियर में आने से पहले बहुत फैट थी। एक इंटरव्यू के दौरान सारा ने कहा था कि पीसीओडी के कारण उनका वजन बढ़ गया था। जिसके चलते वो 96 kg की हो गई थी। जिसके बाद उन्होंने अपने वजन को कम करने के लिए संघर्ष किया और नियमित व्यायाम, स्वस्थ आहार और समर्पण के साथ अपने लक्ष्य को प्राप्त किया। यह उसी मेहनत का परिणाम है, जिसने उन्हें अपने फिटनेस गोल में पहुंचाया और आज वो स्लीन व फिट हैं।

मिठाईयों की शौकिन

सारा अली खान को पिज्जा और मिठाई खाना बहुत पसंद हैं। अभिनेत्री मिठाईयों की वैराइटिस खाने की शौकीन है। खान-पान के वो स्वस्थ रहने के लिए शारीरिक गतिविधियों पर भी ध्यान देती हैं। इसके लिए वो हर दिन कम से कम 60 मिनट की फिजिकल एक्टिविटी जरूर करती हैं। ताकि उनका वजन कंट्रोल में रहे।

केदारनाथ से की थी शुरूआत

सारा अली खान की पहली फ़िल्म ‘केदारनाथ’ थी, जिसमें उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत लीड रोल में थे। इस फिल्म ने दर्शकों के दिलों पर राज किया और फैंस सारा के दीवाने हो गए। बता दें कि यह फिल्म साल 2018 में रिलीज की गई थी जो कि उतराखंड तबाही पर आधारित फिल्म थी। जिसके आखिर में सुशांत सिंह की मौत हो जाती है।

श्रीदेवी की हैं फैन

सारा अली खान की श्रीदेवी की बड़ी फैन थी। श्रीदेवी फिल्मी दुनिया की सबसे लोकप्रिय और प्रतिष्ठित अभिनेत्रियों में से एक थीं। जिन्होंने अपने करियर में कई महत्वपूर्ण और यादगार रोल्स निभाए थे। सारा इनकी फिल्मों से प्रेरणा लेती हैं।

चूड़ियों का शौक

सारा अली खान को चूड़ियों का काफी शौक है। इंटरव्यू के दौरान सारा ने बताया था कि वो ज्यादातर इंडियन वेयर और चूड़ियां पहना पसंद करती हैं। अधिकतर उन्हें ट्रेडिसनल अवतार में ही देखा जाता है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews