ये है 50 सालों में अब तक की सबसे डरावनी फिल्म, कई देशों में की गई थी बैन, IMDb पर इस फिल्म को 8.2 की रेटिंग

अगर आपको हॉरर फिल्मों का शौक है, तो आज हम आपको एक ऐसी फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। दरअसल, यह फिल्म पिछले 50 सालों में अब तक की सबसे डरावनी फिल्म मानी जाती है।
ये है 50 सालों में अब तक की सबसे डरावनी फिल्म, कई देशों में की गई थी बैन, IMDb पर इस फिल्म को 8.2 की रेटिंग

फिल्मों की जब भी बात आती है, तो हॉरर जॉनर सबसे पसंदीदा माना जाता है। हॉरर फिल्में लोगों को बेहतरीन अनुभव करवाती हैं और बेहद रोमांचक होती हैं। ज्यादातर लोग हॉरर फिल्में पसंद करते हैं, खासकर हॉलीवुड की। इसके बाद बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री की हॉरर फिल्में भारत में काफी पसंद की जाती हैं। बॉलीवुड में हॉरर-कॉमेडी का दौर भी चल रहा है, जिसमें स्त्री 2 ने शानदार कमाई की। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी हॉरर फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे ऑस्कर अवार्ड मिला था।

बता दें कि आज हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वह एकमात्र ऐसी हॉरर फिल्म है, जिसे ऑस्कर अवार्ड मिला है। इसे 50 सालों में सबसे डरावनी फिल्म बताया जाता है, यही वजह है कि इस फिल्म को कई देशों में बैन कर दिया गया था।

IMDb पर इस फिल्म को 8.2 की रेटिंग मिली है

दरअसल, इस फिल्म का नाम द एक्सोरसिस्ट (The Exorcist) है। यह फिल्म इतनी डरावनी मानी जाती है कि लोग इसे देखने से भी डरते हैं। इस फिल्म को इंग्लैंड, आयरलैंड और स्कॉटलैंड में बैन कर दिया गया था। IMDb पर इस फिल्म को 8.2 की रेटिंग मिली है। यह फिल्म भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में खूब पसंद की जाती है। हालांकि, यह इतनी डरावनी है कि 18 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए इसे देखना मना है। इसे दुनिया की सबसे डरावनी भूतिया फिल्म भी कहा जाता है। यह फिल्म विलियम पीटर ब्लैटी के नॉवेल पर आधारित है और इसे 1973 में रिलीज किया गया था।

सिनेमा हॉल में लोगों को डर के कारण उल्टियां तक आ गई

कहा जाता है कि यह फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित है। द एक्सोरसिस्ट की स्क्रिप्ट खुद विलियम पीटर ब्लैटी ने लिखी थी। फिल्म की रिलीज के बाद हॉलीवुड के निर्माताओं को इसे लेकर संशय था, यही वजह थी कि इसे अमेरिका के सिर्फ 25 सिनेमाघरों में ही रिलीज किया गया था। हालांकि, फिल्म को बेहतरीन रिस्पॉन्स मिला, जिसके बाद इसकी स्क्रीनिंग बढ़ाई गई और इसे बाकी देशों में भी रिलीज किया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फिल्म इतनी डरावनी थी कि सिनेमा हॉल में लोगों को डर के कारण उल्टियां तक आ गई थीं। कुछ सीन इतने डरावने थे कि सिनेमाघरों में दर्शकों की चीखें सुनाई देने लगी थीं। इस फिल्म को कई अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेट किया गया और इसे दुनिया का सबसे बड़ा फिल्मी अवॉर्ड ऑस्कर भी मिला। अगर आप इस फिल्म को देखना चाहते हैं, तो आप इसे अमेज़न प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। हालांकि, इसके लिए आपको अलग से रेंट देना होगा, यानी अगर आपके पास सब्सक्रिप्शन है, तो भी आपको इसके लिए अतिरिक्त भुगतान करना होगा।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews