“Brahmastra” फिल्म में आलिया भट्ट की खूबसूरती देख आप भी खो बैठेंगे अपना दिल, देखें तस्वीरें..

“Brahmastra” फिल्म में आलिया भट्ट की खूबसूरती देख आप भी खो बैठेंगे अपना दिल, देखें तस्वीरें..

मनोरंजन, डेस्क रिपोर्ट। आलिया भट्ट बॉलीवुड की खूबसूरत और प्रसिद्ध अभिनेत्रियों में से एक है।  हाल ही में आलिया की  फिल्म “गंगूबाई काठियावाड़ी” रिलीज हुई जिसने बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया, लोगों ने इसकी खूब प्रशंसा भी की। तो वही मंगलवार को आलिया भट्ट की नई फिल्म ब्रह्मास्त्र का एक पोस्टर सोशल मीडिया पर सामने आया जिसमें आलिया भट्ट के  “ईशा” के किरदार की झलक उनके फैंस को देखने को मिली।

यह भी पढ़े… अजय देवगन की फिल्म Runway34 का टीज़र आउट, कई बड़े Celebrities फिल्म में आएंगे नजर

बता दें कि आज आलिया का जन्मदिन भी है जिसके जिसके लिए अमिताभ बच्चन ने भी उन्हें बधाई दी और ब्रह्मास्त्र में आलिया के  किरदार के बारे में बताते हुए उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया।  जिसमें ईशा के किरदार की तस्वीरें देखने को मिली।

आलिया भी अपने नई फिल्म  की झलक लोगों को दिखाने में पीछे नहीं रही, उन्होंने भी अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें उनकी खूबसूरत तस्वीरें नजर आई।

वीडियो में आलिया भट्ट के सभी looks काफी खूबसूरत और दमदार हैं।  वीडियो देखकर ही समझा जा सकता है कि उनका “ईशा” का किरदार भी  गंगूबाई की तरह ही लोगों के दिल को छू सकती है।

9 सितंबर, 2022  को आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की फिल्म ब्रह्मास्त्र रिलीज होने वाली हैं। ऐसा पहली बार होगा जब रणवीर और आलिया ऑन स्क्रीन एक साथ नजर आएंगे हालांकि असल जिंदगी में दोनों की केमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आती है।  अब इंतजार इस बात का है कि ऑनस्क्रीन दोनों की केमिस्ट्री लोगों तक क्या संदेश पहुंचा सकती है।

ब्रह्मास्त्र पार्ट-1 – शिवा एक सुपरहीरो फिल्म है।  जिसे अयान मुखर्जी ने  लिखा है और निर्देशित किया है।  करण जौहर द्वारा प्रोड्यूस्ड है।  इसमें आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के साथ कई बड़े सेलिब्रिटी जैसे कि मोनी रॉय, नागार्जुन अक्किनेनी और अमिताभ बच्चन नजर आएंगे।

जहां मौनी रॉय टेलिविज़न की मशहूर अभिनेत्री और अब तक कई फिल्मों का हिस्सा बन चुकी हैं।  तो वहीं अमिताभ बच्चन को किसी भी इन्ट्रो की जरूरत नहीं।

तो वहीं करण जौहर ने आलिया भट्ट को अपनी फिल्म Student of the year में लॉन्च किया था। इससे पहले भी रणबीर और आलिया ब्रह्मास्त्र से जुड़ी तस्वीरें सामने आ चुकी हैं, जो खूब वायरल भी हुई थी। ब्रह्मास्त्र फिल्म में आपको आलिया के स्ट्रॉंग, cute, खूबसूरत, बोल्ड और emotional सभी रंग देखने को मिल सकते यह उनके तस्वीरों को देख पता लगाया जा सकता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews