
बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान किसी की पहचान को मोहताज नहीं है। वह आए दिन अपने पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा का विषय बने रहते हैं, कभी वह बतौर गेस्ट किसी शो में भी नजर आते हैं, जहां वह अपने जीवन से जुड़ी कई सारे एक्सपीरियंस को शेयर करते हैं। वह भारत के सबसे धनी अभिनेताओं में से एक है, जिन्हें बॉलीवुड का बादशाह खान कहा जाता है। शुरुआत से लेकर अभी तक उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी है। उनका सिगनेचर स्टेप और चल छैया छैया गाना दुनिया भर में प्रसिद्ध है। कभी अपने लग्जरी अपार्टमेंट, तो कभी अपनी फैमिली… कभी अपने लुक को लेकर, तो कभी अपनी फिल्म को लेकर वह मीडिया में छाए ही रहते हैं।
लेकिन आज वह अपनी सास की वजह से मीडिया में छाए हुए हैं। दरअसल, जब एक्टर कुछ भी नहीं थे, उस वक्त से गौरी खान उनके साथ हैं। परिवार वाले तब भले उनके रिश्ते के खिलाफ थे, लेकिन आज उनकी फैमिली से अभिनेता का काफी अच्छा बॉन्ड है।
वीडियो वायरल
किसी भी फंक्शन में एक्टर अपनी फैमिली के अलावा अपनी सास सविता के साथ नजर आते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो ऐसा कहा जाता है कि सास के कहने पर शाहरुख खान ने अपनी फिल्म रईस में मावरा खान को कास्ट किया था। इसी बीच उनकी सास का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस तरह वह एक बार फिर लाइमलाइट में आ गई हैं।
देखें
शाहरुख खान की सास सविता ने एक वीडियो अपनी पोती आलिया के साथ इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसके कैप्शन में लिखा, “यह जीन्स में है।” वीडियो में वह अपने बेटे के साथ डांस करती हुई नजर आ रही हैं। उनके डांस मूव्स को देखकर हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है।
View this post on Instagram
कॉमेंट्स का सिलसिला लगातार जारी है। अब तक वीडियो को 3000 से भी अधिक लोगों ने लाइक कर दिया है। वह अपनी फैमिली के साथ बहुत ही हैप्पी लाइफ स्पेंड कर रही हैं। इसके अलावा, वह अपनी बेटी गौरी खान की फैमिली के साथ भी आए दिन नजर आती हैं। उनके बच्चे भी अपनी नानी को बहुत ही ज्यादा प्यार करते हैं।
वर्कफ्रंट
साल 2023 में शाहरुख खान पठान, जवान और डंकी जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं, जिसने वर्ल्डवाइड पर धमाल मचा दिया था। बता दें कि यह नई फिल्म फैंस के बीच पहले से ही बड़ी चर्चा का विषय बनी हुई है और सभी को इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार है। बता दें कि शाहरुख खान का ग्लोबल फैन बेस बहुत बड़ा है। उन्होंने अपनी करियर के दौरान ‘कुछ कुछ होता है’, ‘दिल तो पागल है’, ‘कभी खुशी कभी गम’, ‘कल हो ना हो’, ‘चेन्नई एक्सप्रेस’, ‘ओम शांति ओम’ जैसी ब्लॉकबस्टर दी हैं।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

