किंग मूवी पर शाहरुख खान का अपडेट, इस डायरेक्टर के निर्देशन में बनाई जाएगी फिल्म

शाहरुख खान का ग्लोबल फैन बेस बहुत बड़ा है। उन्होंने अपनी करियर के दौरान 'कुछ कुछ होता है', 'दिल तो पागल है', 'कभी खुशी कभी गम', 'कल हो ना हो', 'चेन्नई एक्सप्रेस', 'ओम शांति ओम' जैसी ब्लॉकबस्टर दी हैं।
Shah Rukh Khan

Shah Rukh Khan On King :भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में शाहरुख खान को ‘किंग खान’ के नाम से जाना जाता है, जो अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। हाल ही में उनके फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है, जो उनकी नई फिल्म से जुड़ी हुई है। एक्टर ने इस फिल्म “किंग” को लेकर इशारा दिया है और फैंस उनकी इस नई फिल्म को लेकर काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं।

अभिनेता शाहरुख खान हाल ही में एक इवेंट में शामिल हुए थे, जो कि अबू धाबी में ऑर्गेनाइज किया गया था। इस दौरान उन्होंने अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म के बारे में बात की।

एक्टर ने किया इशारा

उन्होंने कहा, “मैं अभी इसकी शूटिंग कर रहा हूं और आने वाले कुछ महीनों तक इसकी शूटिंग जारी रहेगी। मेरे निर्देशक सिद्धार्थ आनंद काफी स्ट्रिक्ट हैं। उन्होंने ‘पठान’ बनाई थी और मुझसे कहा है कि हम यह न बताएं कि हम क्या कर रहे हैं। मैं अभी आपको ज्यादा कुछ नहीं बता सकता, लेकिन इतना जरूर कह सकता हूं कि यह फिल्म काफी एंटरटेनिंग होगी। आप इसे खूब एंजॉय करेंगे।”

डायरेक्टर ने कही ये बात

वहीं, डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने कहा, “मैं बहुत सारे टाइटल्स इस्तेमाल कर चुका हूं, जैसे अशोक, देवदास, मोहब्बतें, प्रेम, प्यार, इश्क। इन सबके बाद हम टाइटल्स के लिए थोड़े रन आउट हो गए। फिर आए ‘पठान,’ ‘डंकी,’ और ‘जवान।’ अब हमें ऐसा लगता है कि टाइटल्स काफी हो गए हैं। शाहरुख खान तो किंग हैं और थोड़ा शो-ऑफ होना भी स्वाभाविक है। लेकिन हम दुबई में हैं और यहां लोग समझते हैं कि किंग तो हमेशा किंग ही होता है। हम इस प्रोजेक्ट पर बहुत मेहनत कर रहे हैं।”

फैंस एक्साइटेड

बता दें कि यह नई फिल्म फैंस के बीच पहले से ही बड़ी चर्चा का विषय बनी हुई है और सभी को इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार है। बता दें कि शाहरुख खान का ग्लोबल फैन बेस बहुत बड़ा है। उन्होंने अपनी करियर के दौरान ‘कुछ कुछ होता है’, ‘दिल तो पागल है’, ‘कभी खुशी कभी गम’, ‘कल हो ना हो’, ‘चेन्नई एक्सप्रेस’, ‘ओम शांति ओम’ जैसी ब्लॉकबस्टर दी हैं।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews