
बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) हमेशा से ही एंग्री यंग मैन के रूप में जाने जाते हैं। 80 की उम्र पार करने के बावजूद उनकी एनर्जी उन्हें बाकी सभी अभिनेताओं से अलग बनाती है। फिल्म इंडस्ट्री में उन्होंने 50 साल से अधिक का समय बिताया है। इस दौरान पर्दे पर अलग-अलग किरदारों ने लोगों के दिलों पर राज किया है। उन्हें बॉलीवुड का शहंशाह भी कहा जाता है। करियर के दौरान उन्होंने धर्मेंद्र, शत्रुघ्न सिन्हा, शशि कपूर, विनोद खन्ना, राजेश खन्ना, संजीव कुमार, ऋषि कपूर जैसे दिग्गज अभिनेताओं के साथ भी काम किया। इसके अलावा, वह अक्षय कुमार, अजय देवगन, रणबीर कपूर, आमिर खान, सलमान खान, आयुष्मान खुराना के साथ भी मूवी कर चुके हैं।
वहीं, बात करें दोस्त की तो अमिताभ बच्चन वह एक्टर है, जिन्होंने बॉलीवुड में नामी दोस्त नहीं बनाएं। यह बात उन्होंने खुद ही स्वीकार किया था। अमिताभ बॉलीवुड के उन चंद सितारों में से एक हैं, जिनका फ्रेंड सर्कल बहुत छोटा है।
एकमात्र जिगरी यार
आज के आर्टिकल में हम आपको अमिताभ बच्चन के एकमात्र जिगरी दोस्त के बारे में बताएंगे, इसके बारे में उन्होंने खुद ही खुलकर चर्चा की थी। ऐसे में जिगरी दोस्त के नाम पर सबसे पहला नाम धर्मेंद्र ही दिमाग में आता है, क्योंकि उन्होंने शोले फिल्म में यह दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे गाने से खूब पापुलैरिटी पाई थी। दोनों की जोड़ी को लोगों ने खूब पसंद किया था। लोग इन दोनों को ही सच्चे यार मानते हैं, लेकिन यह जवाब बिल्कुल गलत है।
अभिषेक बच्चन
दरअसल, अमिताभ बच्चन के एकमात्र जिगरी यार कोई और नहीं बल्कि अभिषेक बच्चन है, जो फिल्म इंडस्ट्री में 29 फॉल फ्लॉप फिल्में दे चुका है। करियर के दौरान केवल एक सोलो हिट दी है। फिर भी वह स्टार कहलाते हैं। अमिताभ बच्चन ने अपने बेटे को ही अपना सबसे अच्छा दोस्त बताया। इस रिश्ते के बारे में खुलकर बातचीत करते हुए उन्होंने कहा था कि अभिषेक बच्चन के साथ उनका रिश्ता गहराई और ईमानदारी का है, जो पिता और बेटे के रिश्ते से कहीं ज्यादा है।
View this post on Instagram
KBC में की थी बातचीत
कौन बनेगा करोड़पति के एपिसोड में उन्होंने अभिषेक के साथ रिश्ते के बारे में बातचीत करते हुए बताया था, “मैं अभिषेक को अपना सबसे अच्छा दोस्त मानता हूं। एक पुरानी कहावत है जब बेटा पिता के जूते पहनने लगे, तो वह बेटा नहीं दोस्त बन जाता है। अभिषेक मेरे सभी जूते पहन लेता है, क्योंकि उसका और मेरा पैर का साइज एक ही है। मैं जो बातें अभिषेक से कर सकता हूं वह किसी और से नहीं कर सकता। हम दोनों एक दूसरे से बहुत खुलकर बातचीत करते हैं।”
सुभाष झा भी कर चुके हैं खुलासा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक बार सुभाष झा ने भी इस बारे में खुलासा किया था कि अमिताभ बच्चन का एकमात्र दोस्त अभिषेक बच्चन ही है। वह एक-दूसरे से कुछ नहीं छुपाते है। अभिषेक ही एकमात्र वह व्यक्ति है, जो बिग बी की अलमारी को लूट सकता है।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

