OTT पर जलवा बिखेरने को तैयार शाहिद कपूर की O Romeo, जानें कब और कहां कर सकते हैं स्ट्रीम

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहिद कपूर जल्दी अपनी फिल्म ओ रोमियो से दर्शकों का एंटरटेनमेंट करेंगे। इस फिल्म की ओटीटी रिलीज को लेकर जानकारी सामने आई है।
O Romeo

बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर बड़े पर्दे पर जब भी किसी किरदार के साथ आते हैं उसमें पूरी जान लगा देते हैं। पद्मावत से लेकर उड़ता पंजाब या फिर कमीने हर फिल्म में यह उदाहरण देखने को मिला है। अब एक्टर ने एक बार फिर दमदार किरदार के साथ वापसी करने के बारे में सोच लिया है।

शाहिद अपनी फिल्म ओ रोमियो के साथ बड़े पर्दे पर एंट्री लेने वाले हैं। यह फिल्म अभी रिलीज नहीं हुई है लेकिन हम एक ऐसी जानकारी लेकर आए जो दर्शकों को खुश करने वाली है। दरअसल, ये पता चला है कि ओटीटी पर इसे कब रिलीज किया जाएगा। चलिए जान लेते हैं।

OTT पर रिलीज होगी O Romeo

बीते दिनों शाहिद कपूर की आने वाली फिल्म ओ रोमियो का टीजर रिलीज किया गया। इसे देखने के बाद हर कोई एक्टर की एक्टिंग की तारीफ करता दिखाई दे रहा था। इसी बीच फिल्म की ओटीटी रिलीज को लेकर जानकारी सामने आई है। खबरों के मुताबिक 13 फरवरी 2026 को सिनेमाघर में रिलीज होगी।

बड़े पर्दे पर दस्तक देने के करीब 45 से 60 दिन बाद ये ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एंट्री करेगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके ओटीटी राइट्स अमेजन प्राइम वीडियो के पास है। एक्टर ने भी एक पोस्ट शेयर की है जिसमें ओटीटी प्लेटफॉर्म का नाम दिखाई दे रहा है। इससे साफ है कि ओटीटी राइट्स इसी को दिए गए हैं।

धांसू है टीजर

डायरेक्टर विशाल भारद्वाज के साथ शाहिद कपूर इस फिल्म के जरिए चौथी बार काम करने जा रहे हैं। इसके पहले यह दोनों कमीने, हैदर और रंगून जैसी फिल्मों में एक साथ काम कर चुके हैं। जब फिल्म का टीजर रिलीज हुआ तब इंटरनेट पर जबरदस्त तरीके से धूम मची थी। शाहिद का बेखौफ अवतार फैंस को बहुत पसंद आया।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews