Shahid Kriti Movie Poster: पहली बार पर्दे पर नजर आएगी शाहिद कपूर और कृति सेनन की जोड़ी, रिलीज हुआ पोस्टर

Shahid Kriti Movie Poster

Shahid Kriti Movie Poster Out: शाहिद कपूर की गिनती इंडस्ट्री के सबसे चर्चित और हैंडसम एक्टर में होती है। वहीं कृति सेनन बॉलीवुड की खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेस में शुमार हैं। यह दोनों कलाकार पहली बार स्क्रीन पर एक साथ नजर आने वाले हैं और इनकी अनटाइटल्ड फिल्म का पोस्टर रिलीज कर दिया गया है।

शाहिद कपूर ने अपने फिल्मी करियर में उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्मों में किरदार निभाए हैं और सबसे ज्यादा उन्हें चॉकलेटी लवर बॉय के कैरेक्टर में देखा गया है। हालांकि, पिछले कुछ समय में उन्होंने ऐसी फिल्मों में काम किया है जिससे उनकी इस छवि में बदलाव देखने को मिला है और वह एंग्री यंग अवतार में भी नजर आए हैं।

वहीं कृति सेनन ने अपने अब तक के निभाए सभी किरदारों में अपनी बेहतरीन कलाकारी से दर्शकों को दीवाना बनाया है और इसके अलावा वह अपने शानदार ड्रेसिंग सेंस के चलते भी सुर्खियों में बनी रहती हैं।

यहां देखें Shahid Kriti Movie Poster

एक्ट्रेस कृति सेनन ने शाहिद कपूर के साथ अपनी आने वाली फिल्म का पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर में दोनों कलाकार समुद्र के किनारे बाइक पर बैठकर रोमांटिक अंदाज में किस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर देखकर साफ तौर पर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह एक रोमांटिक फिल्म होने वाली है।

पोस्टर शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा शाहिद कपूर के साथ मेरी अनटाइटल्ड फिल्म की शूटिंग कंप्लीट हो गई है। यह फिल्म साल 2023 के आखिर तक रिलीज होने के लिए बिल्कुल तैयार है। इसके अलावा उन्होंने फिल्म के डायरेक्टर और राइटर का नाम भी कैप्शन में मेंशन किया है।

View this post on Instagram

A post shared by Kriti (@kritisanon)

इस फिल्म को अमित जोशी और आराधना शाह ने लिखा और डायरेक्ट किया है। वहीं दिनेश विजान, ज्योति देशपांडे और लक्ष्मण उतेरकर इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं। इसे जियो स्टूडियो के बैनर तले बनाया जा रह है।

इन दोनों कलाकारों के वर्क फ्रंट की बात की जाए तो शाहिद कपूर को ओटीटी पर आई फिल्म फर्जी में देखा गया था जिसमें उनकी एक्टिंग दर्शकों को बहुत पसंद आई थी। वहीं कृति सेनन कार्तिक आर्यन के साथ शहजादा में नजर आई थी। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बिल्कुल भी कमाल नहीं दिखा पाई थी। ऐसे में इन दोनों की ये इंपॉसिबल लव स्टोरी बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल दिखाती है, ये तो आने वाले दिनों में ही पता चलेगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews