बड़े पर्दे पर साथ नजर आएंगे शाहरुख और विजय थलापति, डायरेक्टर एटली ने किया कंफर्म

Shahrukh and Vijay Thalapathy

Shahrukh And Vijay Thalapathy: जब से फिल्म ‘जवान’ आई है तब से शाहरुख खान ने तो खूब सुर्खियां बटोरी ही है फिल्म के डायरेक्टर एटली भी सबसे ज्यादा चर्चा में रहे हैं। हाल ही में उन्हें अर्पिता खान की दिवाली पार्टी में देखा गया था, जहां वह अपनी पत्नी के साथ पहुंचे थे। इतनी शानदार फिल्म देखने के बाद दर्शकों को उनकी अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार है और अब जो जानकारी सामने आ रही है उसे सुनने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट दोगुनी होने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह एक और फिल्म बनाने जा रहे हैं जिसमें शाहरुख खान तो होने ही वाले हैं लेकिन उनके साथ इसमें साउथ सुपरस्टार विजय थलापति भी दिखाई देंगे।

फिल्म ‘जवान’  7 सितंबर को सिनेमाघर में रिलीज की गई थी और उसने 1100 करोड़ का कलेक्शन किया था। इस फिल्म में विजय थलापति के आने की फैंस उम्मीद लगा रहे थे हालांकि, ऐसा नहीं हुआ। लेकिन अब एटली ने कंफर्म कर दिया है कि वह इन दोनों सितारों के साथ एक शानदार फिल्म लेकर आ रहे हैं।

सितारों से हुई बात

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक इंटरव्यू के दौरान एटली ने यह बताया है कि 21 सितंबर को उन्होंने अपनी बर्थडे पार्टी में विजय को इनवाइट किया था और वो पार्टी में पहुंचे भी थे। इस दौरान जब शाहरुख और विजय के बीच बातचीत हुई तो उन्होंने डायरेक्टर को बुलाया और यह कहा कि अगर वह कोई दो हीरो वाली फिल्म बना रहे हैं या किसी प्लानिंग को अंतिम रूप देना चाहते हैं तो वह दोनों इसके लिए बिल्कुल तैयार हैं।

एटली की फिल्में

डायरेक्टर को यह कहते हुए देखा गया कि विजय पूरी तरह से शाहरुख की बातों से सहमत थे। दोनों कलाकारों के कहने के बाद वह इस तरह के प्रोजेक्ट पर काम भी कर रहे हैं और हो सकता है कि ये उनकी आने वाली फिल्म हो। एटली ने कहा कि मैं एक अच्छी स्क्रिप्ट के बाद दोबारा वापसी के लिए मेहनत कर रहा हूं अब आगे देखते हैं क्या होता है। बता दें कि एटली ने अब तक Theri और Mesral जैसी फिल्में बनाई है, जो बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews