शाहरुख खान ने मेट गाला 2025 में बिखेरा ब्लैक लुक से जलवा, 5वीं बार पहुंची प्रियंका चोपड़ा, पति संग आईं नजर

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान ने 5 मई को न्यूयॉर्क के मेट्रोपोलिटन म्यूजिक ऑफ़ आर्ट में अपना जलवा बिखेरा। उनके लुक ने दुनिया का ध्यान अपनी और खींच हर कोई उनके डेब्यू के लुक का इंतजार कर रहा था।
Met Gela 2025

दुनिया का प्रेस्टीजियस और ग्लैमरस इवेंट मेट गाला पिछले 77 सालों से आयोजित किया गया, जिसकी शुरुआत 5 मई को हुई। न्यूयॉर्क के मेट्रोपोलिटन म्यूजिक ऑफ़ आर्ट के कॉस्ट्यूम इंस्टिट्यूट में सबसे बड़ा फैशन शो मेट गाला के लिए सेलिब्रिटीज पहुंचे। इसमें दुनिया भर की मशहूर हस्तियों और डिजाइनर अलग-अलग थीम पोशाक में नजर आते हैं। हर साल इसकी एक अलग थीम होती है। मेहमानों को इस थीम के मुताबिक कपड़े पहनने पड़ते हैं। इस साल भी यह बड़े पैमाने पर आयोजित किया गया, जिसमें रेड कार्पेट पर कई बॉलिवुड सिलेब्स भी का जलवा दिखाएं।

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान ने 5 मई को न्यूयॉर्क के मेट्रोपोलिटन म्यूजिक ऑफ़ आर्ट में अपना जलवा बिखेरा। उनके लुक ने दुनिया का ध्यान अपनी और खींच हर कोई उनके डेब्यू के लुक का इंतजार कर रहा था।

शाहरुख खान की धमाकेदार एंट्री

बता दें कि शाहरुख खान ने मशहूर डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी के ऑल ब्लैक सूट में रेड कार्पेट पर जलवा बिखरा है। इसके फोटोस सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इस बार मेट गाला 2025 में सुपर फाइन टेलरिंग ब्लैक स्टाइल की थीम थी, जिसमें शाहरुख खान ने धमाकेदार एंट्री की। इस दौरान उन्होंने हाई वेस्ट ट्राउजर, क्रीम सिल्क शर्ट और एक लंबा सिंगल ब्रेस्टेड को पहने नजर आए। कोर्ट में जापानी हॉर्न बटंस और चौड़े लैप्स थे। जिस कारण उनका यह लुक बिल्कुल क्लासिक लग रहा था। शाहरुख खान ने कई लेयर्ड गोल्ड चैंस भी पहनी थी, जिसमें एक K पेंडेंट था। SRK लिखा चोकर और रिंग उनके लुक को और शानदार बनाया।

View this post on Instagram

A post shared by VOGUE India (@vogueindia)

देसी गर्ल का स्टनिंग लुक

वहीं, बॉलीवुड की देसी गर्ल का स्टनिंग लुक भी खूब वायरल हो रहा है। इस बार प्रियंका ने बालमन के डिजाइनर ओलिवर रूटीनस द्वारा बनाया गया। इसमें सफेद और काले पोल्का डॉट्स थे। इसके साथ ही उन्होंने बड़े काले है और बुलगारी के शानदार ज्वेलरी पहने थे। इसके अलावा पेंडेंट ने सबका ध्यान खींचा।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews