इस एक्टर पर Shahrukh Khan हार बैठे थे अपना दिल! कर दिया था शादी के लिए प्रपोज

शाहरुख खान के अपकमिंग फिल्मों की बात करें, तो वह बहुत ही जल्द अभिषेक बच्चन और सुहाना खान के साथ नजर आने वाले हैं। आज हम आपको किंग खान के जीवन से जुड़ी एक ऐसी कहानी बताने जा रहे हैं, जहां एक्टर अपना दिल हार बैठे थे।
Shahrukh Khan

Shahrukh Khan : देश नहीं बल्कि पूरे विश्व में लोगों को अपना दीवाना बनाने वाले शाहरुख खान हमेशा ही मीडिया में चर्चा का विषय बने रहते हैं। उनकी प्रोफेशनल लाइफ जितनी दमदार है, उतनी ही उनकी पर्सनल लाइफ भी मजेदार है। उनकी प्रेम कहानी हर किसी के लिए मिसाल है। एक्टर का उनकी पत्नी के साथ काफी अच्छी बॉन्डिंग है। दोनों की जोड़ी फैंस को काफी ज्यादा पसंद आती है, वह अपनी वाइफ को बेइंतहा मोहब्बत करते हैं। लेकिन आज हम आपको किंग खान के जीवन से जुड़ी एक ऐसी कहानी बताने जा रहे हैं, जहां एक्टर अपना दिल हार बैठे थे और इस एक्टर को शादी के लिए प्रपोज कर दिया था।

जी हां! बॉलीवुड में अक्सर ऐसी खबरें सुनने को मिलती है, जब कोई एक्टर किसी एक्ट्रेस पर अपना दिल हर बैठता है। कई बार इन बॉन्डिंग्स के कारण मैरिड लाइफ डिस्ट्रॉय हो जाती है, लेकिन बहुत सारे कपल्स इसके बावजूद अपनी मैरिड लाइफ को सेफ रख लेते हैं। जिनमें शाहरुख खान और गौरी का नाम भी शामिल है।

इस एक्टर को किया था प्रपोज

हालांकि, आज हम आपको शाहरुख खान द्वारा इस एक्टर को शादी के लिए प्रपोज करने का किस्सा सुनाने जा रहे हैं। जिसकी वजह जानकर हर किसी को हैरानी होगी। दरअसल, वह एक्टर कोई और नहीं बल्कि रितेश देशमुख थे। जिन्हें शाहरुख खान ने शादी का प्रपोजल दिया था। इसका खुलासा एक्टर रितेश देशमुख ने इंटरव्यू के दौरान किया। उन्होंने बताया कि जब इंडिया में आईफोन नया आया था, तब उन्होंने दो आईफोन अपने लिए अरेंज करवाए थे, क्योंकि उस वक्त मार्केट में आईफोन अवेलेबल नहीं था। इनमें से एक उन्होंने शाहरुख खान को गिफ्ट दिया था, क्योंकि किंग खान हमेशा से ही टेक्नोलॉजी के काफी ज्यादा शौकीन रहे हैं और उन्हें इस तरह के गिफ्ट्स काफी पसंद आते है।

रात 11 बजे आया था कॉल

गिफ्ट पाने के बाद रितेश के पास करीब रात के 11:00 शाहरुख खान का कॉल आया, तब उन्होंने फोन पर कहा कि रितेश, यह क्या चीज है यार… यह तो माइंड ब्लोइंग है। इसके बाद शाहरुख खान ने फोन पर कहा, “मैं तुम्हें एक चीज बताना चाहता हूं कि… दरअसल, मैं तुमसे शादी करना चाहता हूं।” यह सुनकर रितेश हैरान होने के साथ-साथ अपनी हंसी को भी नहीं रोक पाए थे । हालांकि, यह बात फनी वे में की गई थी, लेकिन यह किस्सा काफी मजेदार था।

एक्टर्स के बीच है स्ट्रांग बॉन्डिंग

अक्सर ही शाहरुख खान और रितेश देशमुख को पार्टी में एक साथ स्पॉट किया जाता है। उनकी दोस्ती काफी अच्छी है, इसलिए दोनों एक दूसरे को हमेशा ही कुछ ना कुछ गिफ्ट्स देते रहते हैं। इनके दोस्ती के किस्से हमेशा ही चर्चा में बने रहते हैं।

स्टार्स की अपकमिंग फिल्म

शाहरुख खान के अपकमिंग फिल्मों की बात करें, तो वह बहुत ही जल्द अभिषेक बच्चन और सुहाना खान के साथ नजर आने वाले हैं। वहीं, रितेश देशमुख की बात करें, तो वह आखरी बार बिग बॉस मराठी सीजन 5 में नजर आए थे। जिसमें उन्होंने होस्टिंग की थी।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews