आलीशान ‘मन्नत’ को छोड़ छोटे से किराए के अपार्टमेंट में शिफ्ट हुए Shahrukh Khan, इसके लिए भी चुकाएंगे 8 करोड़

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान 3 साल के लिए मन्नत को छोड़कर एक डुप्लेक्स अपार्टमेंट में शिफ्ट हो गए हैं। इस अपार्टमेंट में रहने के लिए वह करोड़ों रुपए चुकाने वाले हैं।
Shahrukh Khan

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shahrukh Khan) अपनी फिल्मों के अलावा पर्सनल जिंदगी को लेकर हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। जितनी चर्चा में एक्टर रहते हैं उतनी ही चर्चा उनके बंगले ‘मन्नत’ की भी होती है। शाहरुख खान ने अब अपने बंगले को छोड़ दिया है और मुंबई के पाली हिल्स में पूजा कासा में शिफ्ट हो गए हैं।

मुंबई के इस आलीशान इलाके में स्थित यह बिल्डिंग फिल्म मेकर वासु भगनानी और उनके बेटे जैकी भगनानी की है। इसका नाम उन्होंने अपनी पत्नी पूजा भगनानी के नाम पर रखा है। शाहरुख ने यह डुप्लेक्स अपार्टमेंट किराए पर लिया है, जिसके लिए वह करोड़ों रुपए चुकाने वाले हैं।

कितना है किराया

बता दें शाहरुख खान ने एक नहीं बल्कि दो अपार्टमेंट किराए पर लिए हैं। जिस अपार्टमेंट में शाहरुख की पूरी फैमिली शिफ्ट हुई है वह मन्नत के आधा एरिया जितना बड़ा भी नहीं है। शाहरुख खान ने इस अपार्टमेंट के दो फ्लोर 36 महीने के लिए लीज पर लिए हैं। अपार्टमेंट के रजिस्ट्रेशन के जो डॉक्यूमेंट सामने आए हैं उसके मुताबिक इस पर 2.20 लाख की स्टांप ड्यूटी लगी है। अभिनेता हर महीने इसके लिए 24.25 लाख रुपए किराया देंगे।

कहां है अपार्टमेंट (Shahrukh Khan)

शाहरुख खान का नया आशियाना अब पाली हिल्स में मौजूद पूजा कासा बन गया है। शाहरुख की फैमिली 36 महीने यानी 3 साल के लिए अपार्टमेंट में रहेगी। इतने समय के लिए वह लगभग 8 करोड़ 64 लाख रुपए किराया देंगे। मन्नत और इस अपार्टमेंट के बीच 3 किलोमीटर की दूरी है।

मन्नत का हो रहा रेनोवेशन

बता दें कि शाहरुख खान के बंगले का रेनोवेशन चल रहा है। इसी काम की वजह से पूरी फैमिली इस अपार्टमेंट में शिफ्ट हुई है। गौरी खान ने दिसंबर 2024 में महाराष्ट्र कोस्टल जोन मैनेजमेंट अथॉरिटी को मन्नत के रेनोवेशन के लिए एप्लीकेशन दी गई थी। इसमें बंगले में दो नए फ्लोर बनाने की इजाजत मांगी गई थी। 2091.38 स्क्वायर मीटर के इस बंगले को रिनोवेशन की इजाजत मिल गई है। काम पूरा होने के बाद यह बंगला 8 मंजिला हो जाएगा जो पहले से ही 6 मंजिला है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews