डंकी की रिलीज से पहले शाहरुख खान पहुंचे माता वैष्णो देवी मंदिर, वीडियो वायरल

Shahrukh Khan birthday

Shahrukh Khan Dunki Movie : बॉलीवुड के शहंशाह शाहरुख खान इन दिनों लगातार मीडिया में चर्चा का विषय बने हुए हैं। उन्होंने अपने एक्टिंग के दम पर करोड़ों युवा के दिलों में अपनी एक अलग पहचान बनाई है और आज वह फिल्म इंडस्ट्री के सक्सेसफुल सुपरस्टार की लिस्ट में शामिल है जो अब किसी पहचान के मोहताज है। बता दें कि इस साल शाहरुख खान ने एक के बाद एक कई सारी हिट फिल्में दी। जिसने बॉक्स ऑफिस के अलावा वैश्विक स्तर पर भी धूम मचा दिया। इसी कड़ी में 2023 की आखिरी फिल्म डंकी ड्रॉप बड़े पर्दे पर 21 दिसंबर को सिनेमाघर में दस्तक देने वाली है।

Shahrukh Khan Dunki Movie

देखें वीडियो?

अपनी नई फिल्म रिलीज होने से पहले किंग खान वैष्णो देवी के दर्शन के लिए पहुंचे, जहां उन्होंने माता के दर्शन, पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इससे पहले वह जवान फिल्म के प्रमोशन के दौरान भी माता के दरबार में पहुंचे थे जो कि बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई की। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था।

कितने करोड़ की लागत से बनी फिल्म?

बता दें कि फिल्म को बनाने में 120 करोड़ की लागत आई है, जिसे राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी आपका अपकमिंग फिल्म ने एडवांस बुकिंग में रिकॉर्ड तोड़ डाले हैं। इस फिल्म में तापसी पन्नू, विकी कौशल के अलावा राजकुमार हिरानी नजर आएंगे। बता दें कि यह चार दोस्तों की कहानी पर आधारित फिल्म है, जो इंग्लैंड जाने का सपना देखते हैं। जिसकी सारी जिम्मेदारी हार्डी यानी शाहरुख खान पर होती है। यह एक प्रकार से रोलर कोस्टर राइड जर्नी पर आधारित फिल्म है। अब किंग खान की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितना धमाल मचाती है यह तो आने वाले वक्त में ही पता चल पाएगा।

dunki

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews