तिरुपति के श्री वेंकटेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे शाहरुख खान, साथ नजर आई ये अभिनेत्री

तिरुपति के श्री वेंकटेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे शाहरुख खान, साथ नजर आई ये अभिनेत्री

Shahrukh Khan Reached Tirupati : शाहरुख खान और उनकी बेटी सुहाना खान दोनों के लिए यह महत्वपूर्ण साल है। शाहरुख खान ने “पठान” और “जवान” जैसी फिल्मों में अभिनय किया है, जो उनके चाहने वालों के बीच बहुत चर्चित थीं। वहीं, सुहाना खान भी जोया अख्तर के निर्देशन में नेटफ्लिक्स की सीरीज “द आर्चीज” में अभिनय कर रही हैं। शाहरुख खान एक प्रमुख बॉलीवुड अभिनेता है और उनका काम बहुत ही प्रशंसा प्राप्त करता है। उनके प्रशंसकों के बीच वो बादशाह के नाम से जाने जाते हैं जो आए दिन सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। इसी बीच उनका एक और वीडियो सामने आया है। जिसमें वो अपनी बेटी और जवान को-स्टार नयनतारा के साथ नजर आ रहे हैं।

देखें वीडियो

दरअसल, शाहरुख खान अपनी बेटी सुहाना और नयनतारा के साथ “जवान” फिल्म को प्रमोट करने में लगे हुए हैं। इसी कड़ी में वो तिरुपति के श्री वेंकटेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे। जिसका एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। बता दें कि “जवान” 7 सितंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज हो रही है। इसस पहले यह यात्रा उनकी फिल्म को प्रमोट करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम हो सकता है।

7 सितंबर को जवान होगी रिलीज

फिल्म “जवान” के रिलीज होने से पहले ही इसे फैंस का प्यार मिल रहा है और इसकी एडवांस बुकिंग भी अच्छी तरह से चल रही है। इसके साथ ही, उनकी बेटी सुहाना खान और को-स्टार नयनतारा का वीडियो भी वायरल हो रहा है जब वे श्री वेंकटेश्वर स्वामी के मंदिर में प्रार्थना कर रहे हैं। बता दें कि इस वीडियो को समाचार एजेंसी एएनआई ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। इस दौरान अभिनेता सफेद कुर्ते-पायजामे में नजर आ रहे हैं। वहीं, सुहाना और नयनतारा व्हाइट सूट में नजर आ रही है। दोनों का लुक भी सिंपल नजर आया। इससे पहले शाहरुख खान मां वैष्णो देवी के दर्शन करने जम्मू पहुंचे थे।

बादशाह डबल रोल में आएंगे नजर

“जवान” फिल्म में शाह रुख खान के डबल रोल निभा रहे हैं। फैंस को उनके विभिन्न शेड्स और किरदार को देखने का मौका मिलेगा। जिसकी पहली झलक ट्रेलर में देखी जा चुकी है। फिल्म तीन भाषा हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज हो रही है। बात करें नयनतारा कि तो वो हिंदी सिनेमा में पहला कदम रख रही हैं। इस फिल्म के माध्यम से वो दर्शकों के सामने आएंगी और अपने कौशल को दिखाएंगी। इसके अलावा, फिल्म में शाहरुख के साथ दीपिका पादुकोण और विजय सेतुपति का कैमियो भी है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews