18 जुलाई को थिएटर्स में रिलीज होगी तन्वी द ग्रेट, शाहरुख खान ने फिल्म के ट्रेलर पर दिया रिएक्शन, कही ये बातें

इसी बीच उन्होंने अपने जिगरी यार अनुपम खेर के लिए कुछ बातें कही हैं, क्योंकि फिल्म तन्वी द ग्रेट के ट्रेलर से अभिनेता काफी इंप्रेस हुए हैं। फिल्म बड़े पर्दे पर 18 जुलाई को रिलीज होगी।
Shah Rukh Khan

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) हमेशा ही मीडिया में चर्चा का विषय बने रहते हैं। वह भारत के सबसे धनी अभिनेताओं में से एक है, जिन्हें बॉलीवुड का बादशाह खान कहा जाता है। शुरुआत से लेकर अभी तक उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी है। उनका सिगनेचर स्टेप और चल छैया छैया गाना दुनिया भर में प्रसिद्ध है। कभी अपने लग्जरी अपार्टमेंट, तो कभी अपनी फैमिली… कभी अपने लुक को लेकर, तो कभी अपनी फिल्म को लेकर वह मीडिया में छाए ही रहते हैं।

इसी बीच उन्होंने अपने जिगरी यार अनुपम खेर के लिए कुछ बातें कही हैं, क्योंकि फिल्म तन्वी द ग्रेट के ट्रेलर से अभिनेता काफी इंप्रेस हुए हैं।

तन्वी द ग्रेट

पिछले 4 दशकों से हिंदी सिनेमा पर राज करने वाले जाने-माने अभिनेता अनुपम खेर अब निर्देशक भी बन चुके हैं। अनुपम की अपकमिंग डायरेक्टरल फिल्म तन्वी द ग्रेट इसी महीने सिनेमा घरों में दस्तक देने वाली है, जिसका ट्रेलर बीते दिन रिलीज किया जा चुका है, जो कि जारी होते ही फैंस के दिलों को छू गया है। हाल ही में शाहरुख खान ने भी इस फिल्म का रिव्यू किया है।

शाहरुख खान ने किया रिएक्ट

अभिनेता शाहरुख खान ने इस पर रिएक्ट करते हुए अपने दोस्त की तारीफ करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने एक हैंडल पर लिखा, “मेरे दोस्त अनुपम खेर जिन्होंने हमेशा जोखिम उठाया है, चाहे वह अभिनय हो, फिल्म निर्माण हो या जीवन। तन्वी द ग्रेट का ट्रेलर बहुत बढ़िया लग रहा है। इस सफर के लिए शुभकामनाएं।”

यूजर्स कर रहे तारीफ

इसके अलावा, फैंस लगातार फिल्म के ट्रेलर की तारीफ करने में लगे हुए हैं। सभी यूजर्स एक से बढ़कर एक कमेंट कर रहे हैं। इंडस्ट्री के अन्य लोगों ने भी अनुपम खेर की फिल्म की तारीफ की है। बता दें कि यह कहानी एक ऐसी लड़की की है, जो आर्टिस्टिक से पीड़ित है, जिसका सपना है कि वह अपने पिता के ख्वाब को पूरा करे। इसलिए वह इंडियन आर्मी में शामिल होने का फैसला करती है। बीमारी से ग्रसित होने के कारण उसके सामने कई सारे चैलेंज आते हैं, लेकिन वह अपनी कमियों को ताकत बनाकर आगे बढ़ती है।

ये लोग आएंगे नजर

बता दें कि फिल्म में तन्वी का किरदार शुभांगी दत्त निभा रही हैं, जिसमें उनके दादा के रूप में अनुपम खेर ही नजर आ रहे हैं। इसके अलावा मूवी में बोमन ईरानी, जैकी श्रॉफ, अरविंद और पल्लवी जोशी जैसे कलाकार भी अहम भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। फिल्म बड़े पर्दे पर 18 जुलाई को रिलीज होगी।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews