शाहरुख खान को मिला पार्डो अल्ला कैरिएरा अवॉर्ड, एक्टर ने दी शानदार स्पीच

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को अपने काम के लिए अब तक कई सारे अवॉर्ड दिए जा चुके है। अब इस लिस्ट में एक ओर अवॉर्ड जुड़ गया है।
Shahrukh Khan

Shahrukh Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों ही जिंदगी को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। उनका जलवा देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर में प्रसिद्ध है। शाहरुख सिर्फ हिंदी फिल्म इंडस्ट्री ही नहीं बल्कि इंडियन सिनेमा का एक ऐसा चेहरा हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत के दम पर बेहतरीन स्टारडम हासिल किया है।

शाहरुख खान ने अपनी बेहतरीन ऐक्टिंग के जरिए कई सारे अवार्ड अपने नाम किए हैं। अब इस लिस्ट में उनके नाम एक और अवॉर्ड हो चुका है। उन्हें लोकार्नो फिल्म फेस्टिवल 2024 में पार्डो अल्ला कैरिएरा अवॉर्ड से नवाजा गया।

Shahrukh Khan को मिला अवॉर्ड

स्विट्जरलैंड में शनिवार को लोकार्नो फिल्म फेस्टिवल का आयोजन हुआ। यहां पर बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को सिनेमा में अपने बेहतरीन योगदान के लिए इस अवॉर्ड से नवाजा गया। इस सेरेमनी में एक्टर को ब्लैक शर्ट पैंट के साथ मैचिंग ब्लेजर पहने हुए फॉर्मल लुक में देखा गया। अवॉर्ड मिलने के बाद एक्टर ने स्पीच भी दी है जो लोगों को बहुत पसंद आई है।

शाहरुख खान ने दी स्पीच

शाहरुख खान को जब इस सामान से नवाज आ गया उसके बाद वह स्पीच देते हुए दिखाई दिए। उन्होंने इस बात को एक्सेप्ट किया कि अवॉर्ड का नाम लेने में उन्हें मुश्किल हुई। एक्टर ने कहा कि लोकार्नो का कलर बहुत ही खूबसूरत है। यहां मेरा स्वागत करने के लिए आप सबका दिल से धन्यवाद। सिनेमा प्रभावित करने वाला एक आर्टिस्टिक मीडियम है और मुझे खुशी है कि मैं इस फील्ड का हिस्सा बना। मेरे सफर ने मुझे बहुत कुछ सिखाया है।

अपनी स्पीच में किंग खान को इमोशंस और क्रिएटिविटी के बारे में बात करते हुए देखा गया। उन्होंने कहा कि क्रिएटिविटी प्यार के बिना नहीं आ सकती। यह ऐसी भाषा है जो सबसे ऊपर है। उन्होंने आगे कहा कि मैं विलेन हूं, चैंप रहा हूं, सुपर हीरो हूं और जीरो भी रहा हूं। मैं प्रेमी और रिजेक्ट फैन रहा हूं। यहां वो अपने किरदारों के बारे में बात कर रहे थे। इसके बाद उन्होंने खुद को मिले पार्डो अवॉर्ड के बारे में बात की के कहा कि यह मुझे इसलिए मिला है कि मैं दुनिया का सबसे मजेदार इंसान हूं। आखिर में एक्टर ने पूरे भारत की तरफ से सभी को धन्यवाद देते हुए नमस्कार किया।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews