कान्स 2025 के रेड कार्पेट पर शालिनी पासी का जलवा, लुक सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

शालिनी पासी अपनी फोटोस और वीडियो को लेकर हमेशा ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी रहती हैं। उनकी खूबसूरती और लग्जरी लाइफ़स्टाइल ने लोगों का ध्यान खींचा है।
Shalini Passi

इन दिनों दुनिया में कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 (Cannes Film Festival 2025) की चर्चाएं जोरों पर है। जिसमें विश्व भर के एक्टर और एक्ट्रेस अपने हुस्न का जादू भी बिखेरने में लगे हुए हैं। रेड कार्पेट पर अपनी विश्वभर के सितारे भी लोगों का ध्यान खींच रहे हैं। इसी बीच फेबुलोस लाइफ ऑफ़ बॉलीवुड वापस रियलिटी शो से चर्चा में आई शालिनी पासी कान्स 2025 में पहुंची। जिनकी सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा फैन फॉलोइंग है और वह सबसे एक्टिव रहने वाली सेलिब्रिटीज में शुमार है।

शालिनी पासी अपनी फोटोस और वीडियो को लेकर हमेशा ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी रहती हैं। उनकी खूबसूरती और लग्जरी लाइफ़स्टाइल ने लोगों का ध्यान खींचा है।

देखें फोटो

कान्स फेस्टिवल 2025 में डेब्यू करने के बाद वह एक बार फिर लाइमलाइट में बनी हुई है। उन्होंने रेड कार्पेट पर मल्टी कलर गाउन पहन कर अपना जलवा बिखरा है। उन्हें देखकर आपको ऐसा लगेगा कि कोई जलपरी आ गई है। उनका स्टाइलिश लुक ने फैंस का दिल जीत लिया है। इंस्टाग्राम पर रेड कारपेट की तस्वीर शेयर करते हुए शालिनी पासी ने कैप्शन में लिखा, “यह गाउन मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया है, जो हिमालय से लेकर कन्याकुमारी तक की कहानी को बयां करती है।”

यूजर्स ने किया कमेंट

शालिनी पासी की इस आउटपुट में भारत की संस्कृति की झलक देखने को मिली। वहीं, फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। यूजर्स एक से बढ़कर एक कमेंट कर रहे हैं। मनोरंजन की दुनिया का सबसे सबसे बड़े फिल्म समारोहों में से एक कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 का आज से आगाज हो चुका है। जिसके लिए आयोजकों ने नए नियम लागू किए हैं। इस दौरान कुछ खास तरह के कपड़ों पर बैन लगाया गया है। बता दें कि 13 मई से इस फेस्टिवल की शुरूआत हो चुकी है, जिसका 24 मई को समापन होगा। इसके अलावा, नया ड्रेस कोड लागू किया गया है।

इसलिए लिया गया फैसला

दरअसल, आयोजकों द्वारा यह नियम कुछ घटनाओं के बाद लिया गया है। बता दें कि साल 2022 में प्रदर्शनकारी ने रेड कार्पेट पर टॉपलेस होकर हंगामा किया था। जिसको मद्देनजर रखते हुए कुछ कपड़ों को पहनने पर रोक लगाया गया है। आयोजकों ने इस बारे में बताया कि यह नियम पहले भी थे, लेकिन अब इसे सख्ती से लागू किया गया है। जिसका पालन करना सभी के लिए जरूरी है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews