Shamshera Trailer: फिल्म “शमशेरा” का ट्रेलर देख दर्शकों के रोंगटे हुए खड़े, अंग्रेजों से लड़ेंगे रणबीर कपूर

Shamshera Trailer: फिल्म “शमशेरा” का ट्रेलर देख दर्शकों के रोंगटे हुए खड़े, अंग्रेजों से लड़ेंगे रणबीर कपूर

मनोरंजन, डेस्क रिपोर्ट। Shamshera Trailer:- अभी हाल ही में रणबीर कपूर की फिल्म ब्रह्मास्त्र के ट्रेलर ने दर्शकों को हैरान कर दिया था। तो आज उनके नए फिल्म “शमशेरा” के ट्रेलर ने लोगों के रोंगटे खड़े कर दिए हैं। यह फिल्म 22 जुलाई 2022 को थिएटर में लांच होने वाली है। इस फिल्म को हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषा में रिलीज किया जाएगा। इसके मुख्य किरदार में संजय दत्त, रणबीर कपूर, वाणी कपूर, रोनित रॉय, सौरव शुक्ला और करण मल्होत्रा है। फिल्म की  कहानी 1871 की है जब भारत अंग्रेजी हुकूमत का गुलाम।

यह भी पढ़े… सड़क पर इस लड़की ने “Oo Antava” गाने पर किया जोरदार डांस, हैरान रह गए देखने वाले लोग

रणबीर कपूर शमशेरा का किरदार निभाते नजर आएंगे। शमशेरा लुटेरा होता है जो लोगों की मदद भी करता है। फिल्म में दर्शाया गया है कि एक पिता की विरासत एक बेटे की किस्मत बन जाती है। ट्रेलर को देख कर यह पता लगाया जा सकता है कि संजय दत्त का किरदार नेगेटिव है, जो ब्रिटिश हुकूमत की तरफ से काम करते हैं। अपने पिता की विरासत संभालते हुए शमशेरा अंग्रेजों से भी लड़ने को तैयार हो जाता है। फिल्म में रोमांस है, हंसी ठिठोली है, भावनाएं हैं और गजब के एक्शन भी है। ट्रेलर की शुरुवात आपको 1871 के दौर में ले जाएगी।

यह भी पढ़े… Nothing Phone 1 की प्री-बुकिंग फ्लिपकार्ट पर शुरू, जाने क्यों है यह स्मार्टफोन सबसे अलग

बैकग्राउंड में भारतीयों के साथ हो रहे अंग्रेजों द्वारा अत्याचार को दिखाया गया है। बैकग्राउन्ड में आवाज आ रही है कि “यह कहानी है उसकी जो कहता था गुलामी किसी की अच्छी नहीं होती और आजादी कोई तुम्हें देता नहीं, आजादी छिननी पड़ती है। कहानी है शमशेरा की।” इस फिल्म में रणबीर कपूर का किरदार काफी अलग है। अब तक लोगों ने उन्हें गंभीर और चुलबुले कैरेक्टर में देखा है, लेकिन अब तक ऐतिहासिक फिल्म में उन्हें नहीं देखा गया। उनके इस फिल्म को लेकर उनके फैंस भी काफी ज्यादा एक्साइटेड हो चुके हैं इसका पता कमेंट से ही लगाया जा सकता है।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews