
अभिनय की दुनिया में एक्ट्रेस हो या एक्टर जितनी तेजी से ऊंचाई ऊपर जाते हैं, उतनी ही तेजी से नीचे भी आते हैं। इस क्षेत्र में जरा सी भी गलती पूरे करियर को चौपट कर सकती है। कुछ ऐसा ही हुआ एक्ट्रेस के साथ… जिसने 17 साल की उम्र में रिकॉर्ड तोड़ फिल्म में काम करके इतिहास रच दिया, लेकिन 23 साल की उम्र में उनके जीवन में बहुत बड़ा भूचाल आया। जिसने उनके नाम को मिटा कर रख दिया। इस घटना से उन्हें उबरने के लिए कई सालों लग गए। अब उनका क्रेज युवाओं के बीच पहले जैसा नहीं रहा है।
दरअसल, इस अभिनेत्री का नाम श्वेता बसु प्रसाद है, जो आजकल जिओ हॉटस्टार के सीरीज ऊप्स को लेकर लाइमलाइट में बनी हुई हैं। फिलहाल, उनका पूरा फोकस इन दिनों OTT प्लेटफॉर्म पर ही है।
टॉलीवुड में मचाया धमाल
बता दें कि 17 साल पहले इस ब्यूटीफुल अभिनेत्री ने टॉलीवुड में जो धमाल मचाई थी, वह कल्पना से परे थी। उस समय इंडस्ट्री में राज कर रही सभी अभिनेत्रियों को भी श्वेता ने पीछे छोड़ दिया था। शायद ही आज की पीढ़ी इनके बारे में जानती होगी, लेकिन बचपन से ही लोगों को अपने एक्टिंग स्किल से इंटरटेन करने वाली एक्ट्रेस का करियर 23 साल की उम्र में खराब हो गया था। मीडिया सूत्रों के अनुसार, होटल से किसी आरोप में पकड़ी गई श्वेता का करियर पूरी तरह से बर्बाद हो गया। उन्होंने जितनी सफलता हासिल की थी, वह एक झटके में असफलता में बदल गई।
एक गलती ने बदल दी ज़िंदगी!
सभी को यह उम्मीद थी कि श्वेता बसु प्रसाद का करियर ऊंचाइयों पर जाएगा, लेकिन साल 2014 में उनका करियर चौपट हो गया। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इस मामले ने पूरे टॉलीवुड को हिला कर रख दिया था। हालांकि, एक्ट्रेस ने बताया था कि वह एक इवेंट के सिलसिले में हैदराबाद के होटल में गई थी और उन पर झूठे आरोप लगाए गए थे। वहीं, कुछ महीने बाद उन्हें पुलिस ने क्लीन चिट दे दी थी, लेकिन इसका असर उनके करियर पर काफी गहरी तरीके से पड़ा।
पर्सनल करियर
पर्सनल करियर की बात करें, तो श्वेता ने फिल्म निर्माता रोहित मित्तल से शादी की। हालांकि, यह शादी ज्यादा दिन नहीं टिक पाई और 9 साल बाद यह जोड़ी एक दूसरे से अलग हो गई। फिलहाल, वह पूरी तरह से ओट प्लेटफार्म पर अपना कब्जा जमाए हुए हैं। इसके अलावा, आप सभी ने अवश्य ही अपने जीवन में मकड़ी फिल्म देखी होगी, जिसमें श्वेता बसु प्रसाद ने चाइल्ड आर्टिस्ट रोल प्ले किया था। जिसके लिए उन्हें नेशनल फिल्म अवार्ड भी मिल चुका है। फिल्म इकबाल की सफलता के बाद वह एडल्ट रोल निभाने लग गई थी। उनकी क्यूटनेस और डायलॉग ने सभी का दिल जीत लिया। करीब 5 साल तक अपना जलवा बिखेरने वाली अभिनेत्री की जिंदगी बदल गई।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

