शेफाली जरीवाला के बर्थडे पर पराग त्यागी का स्पेशल ट्रिब्यूट, शेयर किया दिल जीतने वाला वीडियो

शेफाली जरीवाला के निधन के बाद उनके हस्बैंड प्राग त्यागी अक्सर उन्हें याद करते रहते हैं। एक्ट्रेस के जन्मदिन पर अब एक बार फिर उन्होंने एक शानदार ट्रिब्यूट दिया है।
Shefali Jariwala

जब यह खबर सामने आई थी कि शेफाली जरीवाला का निधन हो गया है तब फैंस सदमे में आ गए थे। अपने हिट गाने कांटा लगा के लिए फेमस एक्ट्रेस ने 27 जून 2025 को 42 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कार्डियक अरेस्ट की वजह से उनकी मौत हुई थी।

शेफाली जरीवाला एंटी एजिंग ट्रीटमेंट ले रही थी और यह भी बताया जा रहा है कि फूड प्वाइजनिंग की वजह से अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी। सभी संभावित कारणों की जांच चल रही है। यह भी बताया जा रहा है की एक्ट्रेस के पति पराग त्यागी उन्हें अस्पताल लेकर गए थे जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। एक्ट्रेस के बर्थडे पर हस्बैंड ने उन्हें ट्रिब्यूट दिया है।

शेफाली जरीवाला को हसबैंड का ट्रिब्यूट

शेफाली जरीवाला का आज जन्मदिन है और इस मौके पर एक्ट्रेस के पति पराग त्यागी ने उन्हें दिल छू लेने वाला ट्रिब्यूट दिया है। उन्होंने अपनी मां के साथ डांस करते हुए एक इमोशनल वीडियो शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने एक खास मैसेज भी लिखा है।

शेयर की पोस्ट

अपनी दिवंगत पत्नी को याद करते हुए पर पराग त्यागी ने शेफाली जरीवाला का अपनी मां के साथ डांस करते हुए वीडियो पोस्ट किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा “लोग कहते हैं हर आदमी की सफलता के पीछे एक औरत होती है। मैं खुशकिस्मत हूं मेरे पास दो औरतें परी और मम्मी। जरा सोचिए दोनों का जन्मदिन एक ही दिन 15 दिसंबर को है। हैप्पी बर्थडे माय लव मैं तुम्हें अपनी आखिरी सांस तक प्यार करूंगा और उसके बाद भी।” पराग की इस पोस्ट पर जमकर कमेंट आ रहे हैं।

कांटा लगा से हुई फेमस

आपको बता दें कि शेफाली जरीवाला को पहचान वायरल गाने कांटा लगा से मिली थी। इसके अलावा उन्हें रियलिटी शो नच बलिए और बिग बॉस 13 में देखा गया था। वह फिल्म मुझसे शादी करोगी में भी काम कर चुकी है। उन्हें वूगी वूगी, नच बलिए 5 और नच बलिए 7 में भी देखा गया।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews