Shehnaaz Gill Fake Account: खुली शहनाज गिल की बड़ी पोल, वायरल वीडियो ने फैंस को किया हैरान

Shehnaaz Gill Fake Account

Shehnaaz Gill Fake Account: बिग बॉस 13 के बाद चर्चा में आई चुलबुली और खूबसूरत एक्ट्रेस शहनाज गिल इन दिनों सलमान खान के साथ अपनी आने वाली फिल्म किसी का भाई किसी की जान के चलते लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। ये उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म है जिसके जरिए वो अपना फिल्मी डेब्यू करने जा रही हैं।

इस समय पूरी स्टारकास्ट सलमान खान के साथ फिल्म के प्रमोशन में बिजी चल रही है और इन्हें अलग-अलग इवेंटों शो में पार्टिसिपेट करते हुए देखा जा रहा है। इसी बीच शहनाज गिल का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें उनका एक बड़ा राज खुल गया है।

Shehnaaz Gill Fake Account का वीडियो

यह बात तो सभी जानते हैं कि बॉलीवुड के जितने भी सितारे हैं वह अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट के अलावा फेक अकाउंट भी चलाते हैं। कई सितारों ने खुद ही इस बात को कबूला है और हाल ही में शहनाज गिल को भी यही करते हुए देखा गया है। बीती रात एड्रेस सलमान खान से मिलने के लिए पहुंची थी। जब वो वहां से निकल कर जब अपने घर जा रही थी तो पैपराजी ने उन्हें घेर लिया और वह अपने मोबाइल में इंस्टाग्राम अकाउंट चला रही थी।

इस दौरान शहनाज ने सलमान के साथ क्लिक किया हुआ फोटो भी कैमरा कर दिखाया लेकिन जब वह अपनी कार के अंदर बैठी थी तो उन्हें इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए देखा गया। इसके बाद से यह बात सभी के बीच पहले की एक्ट्रेस ऑफिशियल के अलावा एक फेक इंस्टाग्राम अकाउंट भी चला रही हैं।

शहनाज को फॉलो करते हैं लाखों लोग

एक्ट्रेस की ऑफिशल इंस्टाग्राम आईडी की बात करें तो यहां पर उन्हें 14 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। लेकिन जिस फेक को वह चला रही हैं वहां पर उन्हें 10 लोग भी फॉलो नहीं करते हैं जबकि उन्होंने कई सारे लोगों को फॉलो कर रखा है। कुछ लोगों ने तुरंत ही एक्ट्रेस का अकाउंट नोटिस कर लिया है तो वहीं कुछ लोगों ने मीडिया को एक्ट्रेस की प्राइवेसी भंग करने के चलते खरी-खोटी भी सुनाई है।

जल्द आएगी किसी का भाई किसी की जान

शहनाज गिल के वर्क फ्रेंड की बात करें तो रियलिटी शो के अलावा वह पंजाबी इंडस्ट्री में काफी एक्टिव हैं। लेकिन वह जल्द ही अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। उनकी पहली फिल्म ही सलमान खान के साथ हैं और इस बात को लेकर उनके फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड है। फिल्म में उन्हें राघव जुयाल के साथ रोमांस करते हुए देखा जाने वाला है। यह फिल्म 21 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews