Hindi News

शर्लिन चोपड़ा ने शिल्पा शेट्टी पर कसा तंज, कहा- “इसे कहते हैं येड़ा बनकर पेड़ा खाना”

Written by:Shruty Kushwaha
Published:
शर्लिन चोपड़ा ने शिल्पा शेट्टी पर कसा तंज, कहा- “इसे कहते हैं येड़ा बनकर पेड़ा खाना”

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। अश्लील फिल्मों (Pornography Case) के कारोबार में गिरफ्तार राज कुंद्रा (Raj kundra) लंबे समय से जेल में बंद है। बुधवार को उनके खिलाफ मुंबई क्राइम ब्रांच ने चार्जशीट भी सौंप दी है। इस मामले में मशहूर फिल्म अभिनेत्री और उनकी पत्नी शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) ने मुंबई पुलिस को दिए बयान में कहा था कि उन्हें नहीं पता था कि राज क्या काम कर रहे हैं। शिल्पा ने कहा था कि वो अपने काम में काफी बिजी थीं और उन्हें राज के कारोबार को लेकर कोई जानकारी नहीं थी। इसे लेकर अब एक्ट्रेस शर्ल‍िन चोपड़ा (Sherlyn Chopra) ने एक बार फिर उन्हें घेरा है।

विराट कोहली ने की कप्तानी छोड़ने की घोषणा, T20 World Cup के बाद नहीं रहेंगे भारतीय टी20 टीम के कप्तान

शर्लिन चोपड़ा एक बार फिर शिल्पा शेट्टी पर निशाना साध रही है। ट्विटर पर उन्होने एक वीडियो शेयर करते हुए कहा है कि “कुछ मीजिया रिपोर्ट्स के अनुसार दीदी का ये कहना है कि उन्हें अपने पतिदेव के नेफरियस एक्टिविटिज के बारे में जनकारी नहीं थी। और तो और दीदी का ये भी कहना है कि उनके पतिदेव की चल अचल संपत्ति के स्त्रोत की जानकारी उन्हें नहीं थी। अब इस बात में कितनी सच्चाई है इस बात का अनुमान आप खुद लगा सकते हैं। वैसे इसे क्या कहते हैं..येड़ा बनकर पेड़ा खाना।” बता दें कि पुलिस को दिए बयान में शर्लिन ने कहा है कि ‘हॉटशॉट’ मोबाइल एप्लिकेशन के लिए काम करने के लिए उसपर काफी दबाव बनाया गया और क्रिएटिव डायरेक्टर ने उनका कई बार पीछा किया था।

वहीं पिछले दिनों ये बात भी चर्चाओं में थी कि शिल्पा शेट्टी अपने पति राज कुंद्रा से अलग हो सकती हैं। ये खबर उनकी एक दोस्त के हवाले से आई थी। शिल्पा शेट्टी की एक करीबी दोस्त के मुताबिक इस पूरे दौर ने उन्हें काफी परेशान कर दिया है और वो बेहद मानसिक व भावनात्मक तनाव से गुजर रही हैं। शिल्पा अब भी इस सदमे से बाहर नहीं आ पाई हैं। उनकी निजी जिंदगी के बारे में बात करते हुए शिल्पा की दोस्त ने कहा था कि उन्हें कोई अंदाजा नहीं था कि ये हीरे और डुप्लेक्स बेईमानी के रास्ते आ रहे हैं। शिल्पा अब पति राज कुंद्रा के दिए गए सामान और उपहारों को छूना भी नहीं चाहतीं। वो आत्मनिर्भर हैं और उनका कहना है कि वो अपना और अपने बच्चों का खुद अच्छे से खयाल रख सकती हैं। इसी के साथ अब वो आगे और फिल्मों में काम करने का भी सोच रही हैं। अब इस पूरे मामले में शर्लिन चोपड़ा ने शिल्पा पर सीधा सीधा तंज कसकर इसे हवा दे दी है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha
Follow Us :GoogleNews