शिल्पा और उनकी मां पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी के आरोप, हो सकती है गिरफ्तारी

शिल्पा और उनकी मां पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी के आरोप, हो सकती है गिरफ्तारी

लखनऊ, डेस्क रिपोर्ट। हंसी, डांस, एक्टिंग, फिटनेस, रियलिटी शो के जरिये लोगों के दिल में जगह बनाने वाली शिल्पा शेट्टी  (shilpa shetty) इन दिनों मुसीबत में है। पोर्न फिल्म (porn movies) बनाने और उसे एप पर अपलोड करने के आरोप में उनके पति राज कुंद्रा (raj kundra) की गिरफ़्तारी से शुरू हुआ चक्रव्यूह शिल्पा के खिलाफ और मजबूत होता जा रहा है। लखनऊ में पिछले दिनों दो लोगों ने अलग अलग थानों में शिल्पा और उनकी मां के खिलाफ करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें पूछताछ के लिए शिल्पा और उनकी की मां को नोटिस भेजे जा चुके हैं। लेकिन दोनों ने अब तक अपने बयान दर्ज नहीं कराये हैं, कहा जा रहा है कि आरोप साबित होने पर गिरफ़्तारी भी संभव है।

कहते हैं कि जब मुसीबत आती है तो चारों तरफ से आती हैं, पति राज कुंद्रा की गिरफ़्तारी के बाद ट्रोलिंग और लोगों के बुरे कमेंट्स से परेशान शिल्पा शेट्टी इन दिनों सामाजिक तनाव झेल रही है, वे अपने पति को बचाने  प्रयास कर रहीं हैं  लेकिन उनकी मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं।  ताजा मामला उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ का है।  जहाँ पुलिस ने शिल्पा शेट्टी और उनकी मां सुनंदा शेट्टी के खिलाफ करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी की FIR दर्ज की है।

ये भी पढ़ें – Jabalpur news: नॉर्थ ईस्ट से आई महिला ने शराब पीकर मचाया जमकर हंगामा, पुलिस ने अभिरक्षा में लिया

जानकारी के अनुसार लखनऊ निवासी ज्योत्सना चौहान ने विभूतिखंड थाने और रोहित वीर सिंह ने हजरतगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई है।  शिकायत में दोनों ने कहा है कि शिल्पा और उनकी मां सुनंदा “आयोसिस स्लिमिंग स्किन सैलून और स्पा वेलनेस सेंटर” के नाम से एक फिटनेस चेन चलाती हैं  फ्रेंचाइजी करोड़ों रुपये में देती हैं। शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि शिल्पा और उनकी मां ने फ्रेंचाइजी के नाम पर करोड़ों रुपये ले लिए लेकिन अपना वादा पूरा नहीं किया। पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर दोनों को इस सम्बन्ध में नोटिस जारी किये जा चुके हैं। लखनऊ पुलिस पूछताछ के लिए मुंबई पहुँच गई है।

ये भी पढ़ें – Indore News: विस्तारा के विमान से टकराया पक्षी, बड़ा हादसा, सभी यात्री सुरक्षित

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews