
मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। शिल्पा शेट्टी की अपकमिंग कॉमेडी फिल्म ‘हंगामा 2’ का इंतजार उनके फैन्स बेसब्री से कर रहे हैं। कुछ समय पहले ही इसका ट्रेलर रिलीज हुआ था जिसमें शिल्पा के साथ परेश रावल, राजपाल यादव और बाकी कलाकार जमकर कॉमेडी करने दिख रहे थे। इसी फिल्म में उन्हीं की फिल्म का मशहूर गीत ‘चुरा के दिल मेरा गोरिया चली’ का रिमेक भी देखने को मिलेगा।
इस व्यक्ति ने खुद को बताया ‘कल्कि’ का अवतार, धरती पर सूखा लाने की चेतावनी
शिल्पा शेट्टी ने कुछ देर पहले ही इस गाने का टीजर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होने लिखा है ‘एक लंबे इंतजार बाद आखिर आ ही गया चुरा के दिल मेरा 2.0..पूरा गाना कल 11.11 बजे रिलीज किया जाएगा।’ इसमें वो पहले से भी ज्यादा ग्लैमरस और खूबसूरत लग रही हैं। इस टीजर को कुछ ही देर में 2 लाख से ज्यादा व्यूज़ मिल गए हैं।
View this post on Instagram
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

