Shiva Rajkumar की भैरथी रानागल ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, एक्शन सीन जीत लेंगे आपका दिल

पूरी फिल्म में दर्शकों ने सीटी बजाई है, चाहे वह अदालत में किसी मामले पर बहस करने वाला सीन हो या फिर खलनायकों को मारने वाला जबरदस्त तड़का हो। फिल्म एक्शन से भरपूर है।
Dr. Shiva Rajkumar

Shiva Rajkumar : कन्नड सिनेमा के दिग्गज अभिनेता डॉ. शिव राजकुमार एक बार फिर दर्शकों का दिल जीत चुके हैं। इन्हें शिवन्ना के नाम से भी जाना जाता है। दरअसल, आज काफी दिनों के इंतजार के बाद उनकी फिल्म भैरथी रानागल बड़े पर्दे पर रिलीज की जा चुकी है। जिसमें गैंगस्टर की कहानी दिखाई गई है। इस फिल्म में डॉ. शिवा राजकुमार की भूमिका ने दर्शकों के बीच एक बार फिर धमाल मचा दिया है। फिल्म थिएटर खचाखच फैन्स से भरी हुई है।

पूरी फिल्म में दर्शकों ने सीटी बजाई है, चाहे वह अदालत में किसी मामले पर बहस करने वाला सीन हो या फिर खलनायकों को मारने वाला जबरदस्त तड़का हो। फिल्म एक्शन से भरपूर है।

धमाकेदार सीन दिल जीत लेंगे (Dr. Shiva Rajkumar)

फिल्म सिंगल भाषा में रिलीज होने के बावजूद सुपर डुपर एक्सीलेंट ओपनिंग हुई है। कर्नाटक में ऑलमोस्ट सभी मूविज हॉल टोटली हाउसफुल है। ऑडियंस की तरफ से पॉजिटिव रिव्यूज मिले हैं। बता दें कि फिल्म देशभर के 700 सिनेमाघरों में रिलीज की गई है और ओवरसीज मार्केट पर यानी इंडिया के बाहर यह मूवी पूरे 300 थियेटर्स पर रिलीज हुई है। पहले ही दिन ग्रांड ओपनिंग ने पिछले कई सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म को 20 करोड़ रुपये के बजट में तैयार किया गया था। जिसके पहले दिन इंडिया में नेट 3 करोड़ की कमाई हो चुकी है।

अगली फिल्म होगी खास

फिल्म रिलीज होते के साथ काफी धीरे-धीरे कहानी के साथ आगे बढ़ती है। इस दौरान दर्शक थोड़े बहुत बोर भी हो सकते हैं, लेकिन जैसे-जैसे स्टोरी आगे बढ़ती जाएगी। एक के बाद एक धमाकेदार सीन आपका दिल जीत लेंगे। बता दें कि इस फिल्म के आने का फैंस काफी दिनों से इंतजार कर रहे थे। हालांकि, फिल्म रिलीज होने से पहले प्रमोशन के दौरान एक्टर ने साउथ सुपरस्टार विजय की आखिरी फिल्म तलपती 69 में शामिल होने को लेकर एक बड़ा खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि इस मूवी में उनका किरदार काफी अलग और बेहद खास होने वाला है जोकि अगले साल यानी 2025 में रिलीज की जाएगी। जिसका निर्देशन एच. विनोत करेंगे।

अपकमिंग प्रोजेक्ट्स (Bhairathi Ranagal)

शिवन्ना साउथ जेलर और कैप्टन मिलर जैसी सुपरहिट फिल्मों में कैमियो के जरिए अपनी एक अलग पहचान बना चुके हैं। इसके अलावा, वह “RRR” एक्टर राम चरण के साथ उनकी नई तेलुगू फिल्म में भी नजर आने वाले हैं। इन सभी के लिए दर्शकों को बड़ी बेशब्री से इंतजार है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews