Shreyas Talpade: गोलमाल एक्टर श्रेयस तलपड़े को आया हार्ट अटैक, शूटिंग के बाद हुए बेहोश, आइसीयू में भर्ती

Shreyas Talpade: गोलमाल एक्टर श्रेयस तलपड़े को आया हार्ट अटैक, शूटिंग के बाद हुए बेहोश, आइसीयू में भर्ती

Shreyas Talpade: गोलमाल एक्टर श्रेयस तलपड़े के फैंस के लिए एक दुखद खबर सामने आई है। दरअसल, मशहूर फिल्म अभिनेता श्रेयस तलपड़े को दिल का दौरा पड़ा, जिस वजह से वे बेहोश होकर गिर पड़े। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है, की श्रेयस तलपड़े ‘वेलकम टू जंगल’ की शूटिंग करके घर रवाना हुए ही थे, कि वे घर जाकर अचानक गिर पड़े और बेहोश हो गए। जिसके बाद उन्हें फौरन अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल ले जाकर श्रेयस की एंजियोप्लास्टी कराई गई। उनकी हालात अब स्थित बताई जा रही है।

श्रेयस इन दिनों अक्षय कुमार स्टारर ‘वेलकम टू जंगल’ की शूटिंग कर रहे हैं, शूटिंग के दौरान वे बिल्कुल ठीक थे। उन्होंने अपने हिस्से का पूरा काम किया, सभी के हंसी-मजाक भी कर रहे थे, यहां तक की उन्होंने कुछ एक्शन सीन भी शूट किए। शूटिंग खत्म करने के बाद वह अपने घर वापस गए, तो उन्हें थोड़ा असहज लग रहा था। उनकी पत्नी तबीयत के बारे में पूछ रही थी लेकिन उन्हें कुछ समझ नहीं आ रहा था कि उन्हें क्या हो रहा है। जब उनकी हालत थोड़ी खराब हो गई तो पत्नी दीप्ति उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर निकल ही रही थी, कि वह अचानक दिल का दौरा पड़ने से बेहोश हो गए।

इन हिट फिल्मों में काम कर चुके हैं श्रेयस

श्रेयस तलपड़े कई हिट फिल्मों में काम कर चुके हैं। ओम शांति ओम, गोलमाल 3, हम तुम शबाना, पेयिंग गेस्ट और पोस्टर बॉयज जैसी कई फिल्मों में अपने अभिनय से लोगों के दिल में जगह बना चुके हैं। अब जल्द वे वेलकम के तीसरे हिस्से यानी वेलकम टू द जंगल में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और जॉन अब्राहम सहित कई सितारे नजर आएंगे। श्रेयस अपने कॉमेडी किरदार से दर्शकों का मनोरंजन तो करते ही है। साथ ही उनका सीरियस रोल भी दर्शकों को खूब प्रभावित करता है। साल 2005 में इकबाल मूवी में श्रेयस ने इकबाल की भूमिका निभाई थी। उनके इस किरदार को बहुत पसंद किया गया था। अपने दो दशक के लंबे करियर मे श्रेयस ने 45 से ज्यादा फिल्में की है।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews