श्रेयस तलपड़े की हेल्थ को लेकर बड़ा अपडेट आया सामने, इस दिन अस्पताल से हो सकते हैं डिस्चार्ज

श्रेयस तलपड़े की हेल्थ को लेकर बड़ा अपडेट आया सामने, इस दिन अस्पताल से हो सकते हैं डिस्चार्ज

Shreyas Talpade Health Update : बॉलीवुड अभिनेता श्रेयस तलपड़े इन दिनों अस्पताल में एडमिट है। बता दें कि उन्हें गुरुवार के दिन यानि 14 दिसंबर को शूटिंग के दौरान हार्ट अटैक आया था। जिसके बाद उन्हें मुंबई प्राइवेट हॉस्पिटल वालेव्यू में भर्ती कराया गया, जहां रात 10 बजे ही उनकी एंजियोप्लास्टी हुई थी जोकि सक्सेसफुल रहा था और अब धीरे-धीरे उनकी स्थिति में सुधार भी हो रहा है। उसी दिन से फैंस लगातार उनकी हेल्थ को लेकर अपडेट ले रहे हैं। इस घटना के बाद लगातार उनके प्रसंशक उनके जल्दी ठीक होने की कामना कर रहे हैं। इसी कड़ी में एक और अपडेट सामने आया है। जिसे सुनने के बाद फैंस काफी खुश हैं।

किस दिन होंगे डिस्चार्ज?

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अभिनेता आज रात या फिर सोमवार की सुबह अस्पताल से डिस्चार्ज हो जाएंगे। इसे लेकर फिल्म मेकर सोहम शाह ने भी बड़ा खुलासा किया है। जिसके मुताबिक, श्रेयस को रविवार की रात या फिर सोमवार की सुबह डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। फिलहाल, उनकी तबीयत में पहले से काफी सुधार आया है। एक इंटरव्यू के दौरान सोहम ने बताया कि वो और एक्टर काफी अच्छे दोस्त हैं और जैसे ही उन्हें श्रेयस के बीमार होने की खबर सुनी वो फौरन उनसे मिलने अस्पताल पहुंच गए। इस दौरान वो वहीं रहे और उनके परिवार का हिम्मत बढ़ाते रहे।

बॉबी देओल ने किया था ये खुलासा

श्रेयस की पत्नी ने बीमार होने के बाद जिस तरीके से उनका ख्याल रखा है, वह बहुत सराहनीय है। इस दौरान फैंस ने भी उनके लिए काफी मिन्नतें मांगी है ताकि उनके एक्टर जल्द से जल्द ठीक होकर घर वापस आ जाए और बड़े पर्दे पर उनका एंटरटेनमेंट करें। वहीं, बॉबी देओल ने भी हेल्थ को लेकर मीडिया से बातचीत करते हुए बताया था कि उनकी पत्नी दिप्ती से उन्होंने बात की थी और वह काफी परेशान थी। उन्होंने मुझे इस बात की जानकारी दी थी कि दौरा पड़ने के दौरान एक्टर की दिल की धड़कन 10 मिनट के लिए रुक गई थी।

जानें एक्टर का वर्क फ्रंट?

वहीं, एक्टर के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह इन दिनों “वेलकम टू जंगल” की शूटिंग में व्यस्त थे। ठीक होने के बाद वह इस फिल्म को पूरी करेंगे। इसके अलावा, कंगना रनौत द्वारा निर्देशित की गई फिल्म “इमरजेंसी” में भी अभिनेता बहुत बड़ा रोल प्ले करने वाले हैं। बता दें कि इसमें वह पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई का किरदार निभाते नजर आएंगे। इसके लिए दर्शक बड़ी बेसब्री से उनका इंतजार कर रहे हैं। फिलहाल, फैंस उनके ठीक होने की कामनाएं कर रहे हैं।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews