OTT पर स्ट्रीम होगी Sid-Kiara की शादी, करोड़ों में बेचे राइट्स

OTT, sid-kiara

Sid-Kiara : बॉलीवुड के जाने-माने न्यूली मैरिड कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी काफी ज्यादा चर्चा में बने हुए हैं। फैंस अब तक उन्हें शादी की बधाइयां दे रहे हैं। वहीं यह कपल भी अपनी शादी के बाद के पलों को खुलकर एंजॉय कर रहा है। कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रही है। जिसमें उनकी शादी की कुछ झलकियां देखने को मिली है।

Sid-Kiara ने OTT प्लेटफार्म पर करोड़ों में बेचे स्ट्रीमिंग राइट्स –

Sidharth Kiara, OTT

वहीं अब यह खबर सामने आई है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने अपनी शादी के स्ट्रीमिंग राइट्स ओटीटी प्लेटफॉर्म को बेच दिए हैं। दरअसल, सेलिब्रिटी इसके फैंस अपने फेवरेट स्टार की शादियों को लेकर काफी ज्यादा एक्साइटेड रहते हैं। वह शादी से जुड़ी हर एक्टिविटी इसके बारे में जानना पसंद करते हैं। इसी वजह से स्टार्ट थी अपनी शादी के स्ट्रीमिंग राइट्स बड़े प्लेटफार्म पर बेच देते हैं। जहां से उनके फैंस उनकी शादी को देख सकें।

ऐसा ही कुछ न्यूली मैरिड कपल सिड कियारा ने किया है। उन्होंने ओटीटी प्लेटफॉर्म को करोड़ों रुपए में अपनी शादी के स्ट्रीमिंग राइट्स बेच दिए हैं। हालांकि यह पहला कपल नहीं है जिसमें ऐसा किया है। इनसे पहले भी कई बॉलीवुड कपल्स अपनी शादी के स्ट्रीमिंग राइट्स बड़े-बड़े प्लेटफार्म पर बेच चुके हैं। इनमें विराट कोहली से लेकर नयनतारा तक के सेलेब्स शामिल है। अच्छी बात यह है कि अब शायद ओटीटी पर सितारा की शादी को देख सकेंगे और खुलकर एंजॉय कर सकेंगे।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews