Navya Nanda का नाम सुनते ही Siddhant Chaturvedi ने दिया कमाल का रिएक्शन, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

Navya Nanda का नाम सुनते ही Siddhant Chaturvedi ने दिया कमाल का रिएक्शन, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। महानायक अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नंदा (Navya Nanda) और एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी (Siddhant Chaturvedi) को लेकर अक्सर ही खबरें सामने आती रहती है। सोशल मीडिया पर अक्सर ही इनकी बॉन्डिंग को देखकर लोग इनके रिश्ते में होने की बात कहते हैं। एक बार फिर दोनों सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरते दिखाई दे रहे हैं। मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इनमे से एक तस्वीर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच रही है जो ऐश्वर्या राय, अभिषेक बच्चन और मनीष मल्होत्रा की है।

तस्वीर में ऐश्वर्या राय सेल्फी ले रही हैं और उनके साथ मनीष मल्होत्रा और अभिषेक बच्चन खड़े हुए हैं। लेकिन इसी तस्वीर में एक कपल गलती से कैप्चर हो गया है। ये कोई और नहीं बल्कि सिद्धांत चतुर्वेदी और नव्या नंदा ही है। लंबे समय से उनके रिलेशनशिप में होने की बात कही जा रही है लेकिन दोनों ने ही कभी भी इस पर खुलकर बात नहीं की है। इस तस्वीर ने एक बार फिर इनकी डेटिंग की खबरों को तेज कर दिया है।

Must Read- सूदखोरों से परेशान व्यक्ति ने किया सुसाइड, शव लेकर देवास SP कार्यालय पहुंचे परिजन

इस तस्वीर के अलावा सिद्धांत चतुर्वेदी का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। इस वीडियो में नव्या नंदा का नाम सुनकर एक्टर ने जो एक्सप्रेशन दिए हैं वह सभी का दिल जीत रहे हैं। मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में पहुंचे सिद्धांत को देखकर वहां मौजूद पैपराजी उन्हें यह कहकर छेड़ रही है कि सर रुक जाइए नव्या जी आ रही हैं। यह सुनकर सिद्धांत इशारो में पूछते हैं कहां, उनके इस अंदाज ने फैंस को दीवाना बना दिया है और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

ये पहली बार नहीं है जब नव्या और सिद्धांत किसी पार्टी में साथ दिखाई दिए हैं। इससे पहले करण जौहर की बर्थडे पार्टी में भी दोनों ने साथ में एंट्री की थी। मनीष मल्होत्रा की पार्टी के दौरान भी दोनों बार-बार एक दूसरे के साथ दिखाई दिए। वर्क फ्रंट की बात करें तो सिद्धांत चतुर्वेदी जल्दी फिल्म फोन भूत में दिखाई देने वाले हैं, यह फिल्म 4 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वहीं नव्या का फिलहाल बॉलीवुड में आने का कोई प्लान नहीं है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews