जाकिर खान के धुरंधर वाले कमेंट पर सिद्धार्थ आनंद का रिएक्शन, कॉमेडियन को कहा डफर

धुरंधर 2 लेकर जाकिर खान ने बॉलीवुड इंडस्ट्री पर जो कमेंट किया था अब उस पर धीरे-धीरे रिएक्शन सामने आ रहे हैं। अमीषा पटेल के बाद अब सिद्धार्थ आनंद ने कॉमेडियन को बातें सुनाई है।
Siddharth Anand

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर द रिवेंज को जो सफलता मिल रही है। उसे केवल फिल्म के मेकर्स और कलाकार ही नहीं बल्कि हर कोई इंजॉय करता हुआ दिखाई दे रहा है। बॉलीवुड से लेकर साउथ तक हर कोई आदित्य धर के काम और रणवीर सिंह की एक्टिंग की तारीफ करता नजर आ रहा है। इसी बीच एक शो में कॉमेडियन जाकिर खान ने एक ऐसा जोक मारा है जिसकी वजह से इंडस्ट्री के कई लोग गुस्सा हो गए।

अमीषा पटेल के बाद अब किंग और पठान जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों का निर्देशन करने वाले डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद को जाकिर पर अपना गुस्सा निकालते हुए देखा गया। उन्होंने कॉमेडियन को असली डफर बताते हुए जमकर लताड़ लगाई है। चलिए पूरा मामला जान लेते हैं।

जाकिर पर जमकर भड़के सिद्धार्थ

एक अवॉर्ड शो में जाकिर खान ने मजाकिया तौर पर धुरंधर 2 की सफलता को लेकर इंडस्ट्री को टारगेट किया था। उन्होंने कहा था फिल्म में बम फूटे लियारी में और यहां धुआं उड़ा बांद्रा जुहू में। उनके इस कमेंट पर पलटवार करते हुए अब डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा जुहू बांद्रा के लोगों ने ही पिछले 50 सालों में ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर दी है। अगर आप उनके कॉन्ट्रिब्यूशन को नहीं समझ रहे हैं तो यह आपकी बेवकूफी है। अपनी इस पोस्ट के जरिए सिद्धार्थ इंडस्ट्री को डिफेंड करते हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने जाकिर का नाम नहीं लिखा है लेकिन फैंस ये अंदाजा लगा चुके हैं कि उनका यह गुस्सा जाकिर के कमेंट पर ही सामने आया है।

जाकिर ने क्या कहा था

हाल ही में हुए स्क्रीन अवॉर्ड 2026 में ऑडियंस से बातचीत करते हुए जाकिर ने धुरंधर 2 की सफलता का जिक्र करते हुए कहा था कि “कितने ही कांग्रेचुलेशन पोस्ट डाल दें, कितनी ही स्टोरी डाल दें, कितने ही इंटरव्यू में बोल दें कि यह मेरी फेवरेट फिल्म है लेकिन सच ये है कि धुरंधर से सबकी जलती है।”

अमीषा ने भी लगाई थी लताड़

सिद्धार्थ आनंद से पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल को भी कॉमेडियन को खरीखोटी सुनाते देखा गया था। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा था नेगेटिविटी फैलाना बंद कर दो। इंडस्ट्री धुरंधर की वैल्यू करती है। शाहरुख, सलमान, ऋतिक, अजय, सनी कई सुपरस्टार है जिन्होंने 25-25 मेगा हिट फिल्में दी है और लगातार दे रहे हैं, तो चिल…गदर बहुत सालों से सबने मचाया है और आगे भी मचाएंगे।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews