पहली बार स्क्रीन शेयर करेंगे सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर! थ्रिलर प्रोजेक्ट के लिए मिलाया हाथ

Sidharth Janhvi

Sidharth Janhvi Film: बॉलीवुड फिल्म मेकर दिनेश विजान ने हाल ही में यह घोषणा की है कि वह अलग-अलग शैलियों के एक्टर्स के साथ 9 फिल्में बनाने जा रहे हैं। छोटे शहरों के विषयों पर आधारित जो कहानी उन्होंने बनाई है वह काफी सफल हुई है इसी के चलते इस समय दिनेश विजान को कई सारे प्रोजेक्ट ऑफर हो रहे हैं और उन्होंने इस तरह के कंटेंट निर्माण को बढ़ावा भी दिया है। अब उनसे जुड़ी एक नई खबर सामने आ रही है जिसके मुताबिक सिद्धार्थ मल्होत्रा उनकी एक शानदार थ्रिलर फिल्म में नजर आने वाले हैं और इस फिल्म में जान्हवी कपूर को एक्ट्रेस के तौर पर लिए जाने की खबर सामने आ रही है।

कब फ्लोर पर आएगी फिल्म

मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात का दावा किया जा रहा है कि कुछ समय से सिद्धार्थ मल्होत्रा और दिनेश विजान के बीच बातचीत चल रही है। दोनों के बीच एक नहीं बल्कि कई अलग-अलग प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा हुई है जिनमें से कुछ थ्रिलर प्रोजेक्ट पर दोनों ने साथ काम करने के बारे में सहमति जताई है। फिल्म से जुड़ी ज्यादा जानकारी सामने तो नहीं आई है लेकिन कहा जा रहा है कि 2024 की पहली तिमाही में यह फ्लोर पर जा सकती है। दिनेश इस फिल्म में सिद्धार्थ के साथ जान्हवी को लेना चाहते हैं अगर ऐसा होता है तो यह पहली बार होगा जब यह दोनों सितारे स्क्रीन शेयर करेंगे।

कलाकारों को पसंद आई स्क्रिप्ट

जानकर मुताबिक दिनेश विजान की इस फिल्म के लिए सिद्धार्थ और जान्हवी दोनों ने ही अलग-अलग स्क्रिप्ट पढ़ ली है। उधर-चढ़ाव से भरी यह कहानी दोनों कलाकारों के मजबूत किरदार पर्दे पर पेश करेगी। जानकारी के मुताबिक जल्द ही एक्ट्रेस सिद्धार्थ के साथ इस प्रोजेक्ट पर काम करने की बात पर सहमति जाता सकती हैं। उसके बाद पेपर वर्क कंप्लीट कर आगे का काम शुरू किया जाएगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews