Sidharth Malhotra की दुल्हन बनने को तैयार हैं Kiara Advani, जैसलमेर में होगी शादी, शामिल होंगे ये मेहमान

Sidharth Kiara Wedding

Sidharth Kiara Wedding: सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) लंबे समय से शादी की चर्चा को लेकर सुर्खियों में है। कपल ने कभी भी अपने रिश्ते पर खुलकर बात नहीं की है लेकिन फैंस को इनकी शादी का बेसब्री से इंतजार है। अब जो खबरें सामने आ रही हैं उन्हें देखकर लग रहा है कि फैंस का इंतजार खत्म होने वाला है। फरवरी में कपल शादी के बंधन में बंधने जा रहा है और जोर-शोर से तैयारियों का दौर जारी है।

सिद्धार्थ कियारा की शादी की डेट, वेडिंग वेन्यू और मेहमानों की लिस्ट सब कुछ तैयार हो चुका है। शादी में कपल मनीष मल्होत्रा के डिजाइन किए हुए कपड़े पहनेगा यह जानकारी भी सामने आ चुकी है। कियारा ने अपना वेडिंग लहंगा फाइनल किया है यह भी सामने आया है क्योंकि उन्हें मनीष मल्होत्रा के घर के बाहर देखा गया था। उधर सिद्धार्थ अपने परिवार के साथ दिल्ली में है और तैयारियां कर वेडिंग वेन्यू पर पहुंचेंगे।

Sidharth Kiara Wedding वेन्यू

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी धूमधाम से की जाने वाली है। सितारों की शादी में 100 से 125 मेहमानों के शामिल होने की जानकारी सामने आई है। गेस्ट लिस्ट में कई सेलिब्रिटीज के नाम शामिल है, जानकारी के मुताबिक करण जौहर और ईशा अंबानी जैसे मेहमान कपल की शादी के लिए राजस्थान के जैसलमेर के फेमस सूर्यगढ़ पैलेस पर पहुंचने वाले हैं। यह भी बताया जा रहा है कि इस पैलेस के 84 लग्जरी कमरे बुक किए गए हैं और 70 से ज्यादा गाड़ियों की बुकिंग भी मेहमानों की सुविधा के लिए की गई है जिनमें मर्सिडीज और जगुआर शामिल है।

मुंबई का है वेडिंग प्लानर

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी का पूरा जिम्मा मुंबई की एक फेमस वेडिंग प्लानर कंपनी को दिया गया है। कंपनी की ओर से होटल बुकिंग और ट्रांसपोर्ट से लेकर सारी तैयारियों को पूरा किया जा चुका है। शादी में आने वाले गेस्ट और अन्य जानकारियों की गोपनीयता बनाए रखने के लिए सब कुछ गुपचुप तरीके से किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि 4 फरवरी से गेस्ट आने का सिलसिला शुरू हो जाएगा और लगभग 40 लोग मुंबई से जैसलमेर इसी दिन पहुंच जाएंगे।

4 फरवरी से शुरू होंगे फंक्शन

शादी से जुड़ी जो जानकारी सामने आ रही है उसके मुताबिक 4 से 8 फरवरी तक के लिए जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस की बुकिंग की गई है। यहां पर हल्दी, मेहंदी, संगीत और फेरों को लेकर अलग-अलग सेट तैयार किए जा रहे हैं। सूर्यगढ़ पैलेस रेगिस्तान में बना हुआ एक शानदार किला है। जहां कि सिक्योरिटी बहुत तगड़ी है और गेस्ट प्राइवेसी का यहां खासतौर पर ध्यान रखा जाता है। कपल की शादी में चुनिंदा गेस्ट ही शामिल होने वाले हैं जिसमें इंडस्ट्री के कई दिग्गज शामिल हैं। फिलहाल करण जौहर, मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी और मनीष मल्होत्रा का नाम सामने आया है। इसके अलावा और भी कई मेहमान इस वेडिंग में शामिल होंगे।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews