सिंगिंग रियलिटी शो ‘Indian Idol Season 14’ का आज होगा आगाज, ये सिंगर करेंगे शो को जज

सिंगिंग रियलिटी शो ‘Indian Idol Season 14’ का आज होगा आगाज, ये सिंगर करेंगे शो को जज

Indian Idol Season 14 : ‘इंडियन आइडल’ सिंगिंग रियलिटी शो भारतीय टेलीविजन का एक प्रमुख म्यूजिक रियलिटी शो है जो सोनी एंटरटेनमेंट पर प्रसारित होता है। यह शो अपने अद्वितीय फॉर्मेट और सिंगिंग टेलेंट को पहचानने के लिए जाना जाता है। शो के हर सीजन में लाखों लोग आकर ऑडिशन देते हैं, जिनमें से कुछ लोगों को ही म्यूजिक इंडस्ट्री में अपना करियर बनाने का मौका प्राप्त होता है। ‘इंडियन आइडल’ के हर सीजन में जज गायक और गायिकाओं को पहचानते हैं और उन्हें आगे के चरणों में बढ़ने का मौका दिया जाता है। वहीं, शो के विजेता को ‘इंडियन आइडल’ का खिताब मिलता है। साथ ही उन्हें बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री में करियर बनाने का भी मौका मिलेगा। इसी क्रम में एक बार फिर सोनी टीवी पर Indian Idol Season 14 का आगाज होने वाला है।

ये सिंगर करेंगे शो को जज

‘इंडियन आइडल’ के जजों का चयन हर सीजन में बदल जाते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस सीजन में विशाल ददलानी, श्रेया घोषाल और कुमार सानू नजर आने वाले हैं। ये तीनों ही जज शो में आने वाले सभी प्रतिभागियों के टेलैंट देखेंगे और सीजन के आखिर में उन्हें प्राइज मनी दी जाती है। बता दें कि इससे पहले सीजन 13 में विशाल ददलानी, हिमेश रेशमिया और नेहा कक्कड़ जज के रुप में नजर आए थे।

हुसैन कुवाजेरवाला करेंगे होस्ट

बता दें कि हुसैन कुवाजेरवाला को ‘इंडियन आइडल’ के 14वें सीजन के होस्ट के रूप में चुना गया है जो कि एक प्रसिद्ध भारतीय टेलीविजन होस्ट हैं।उन्होंने पहले भी विभिन्न टेलीविजन शोजों को भी होस्ट किया है और दर्शकों को अपने टेलैंट से मनोरंजन करते हैं। यह शो आज से हर शनिवार और रविवार रात 8 बजे सोनी एंटरटेनमेंट पर टेलीकास्ट किया जाएगा। दरअसल, ‘इंडियन आइडल’ एक पॉपुलर रियलिटी शो है जिसे भारतीय दर्शकों ने पसंद किया है और इसके साथ ही यह शो सिंगर्स को एक मंच देता है। यह शो संगीत की दुनिया में नए गायकों को मौका देता है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews