7 दिन में 800 करोड़ कमाने वाली हॉरर फिल्म, रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर मचाया कोहराम, तोड़े सारे रिकॉर्ड्स

बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने वाली कुछ फिल्में इतनी जबरदस्त होती है की कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ देती है। ऐसा ही कमाल फिलहाल एक हॉरर जॉनर फिल्म दिखा रही है।
Sinners

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक दर्शकों के मनोरंजन के लिए एक से बढ़कर एक फिल्म रिलीज की जाती है। कुछ फिल्में ऐसी होती है जो आते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाना शुरू कर देती है। इन फिल्मों की आंधी ऐसी होती है कि यह पहले से टॉप पर चल रही फिल्मों को भी धूल चटा देती है और आगे बढ़ जाती है। फिलहाल एक हॉरर जॉनर की फिल्म ऐसा ही करते दिखाई दे रही है। इसे रिलीज हुए सिर्फ एक हफ्ता हुआ है और दुनिया भर में इसने तूफान खड़ा कर दिया है। विदेश में ही नहीं बल्कि भारत में भी इसका क्रेज देखने को मिल रहा है।

हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं वह 18 अप्रैल को रिलीज की गई स्पिनर्स है जिसने ‘केसरी चैप्टर 2’ और ‘जाट’ की आंधी के बीच सिनेमाघर में अपना कब्जा जमा लिया है। इन दोनों फिल्मों के बीच ‘सिनर्स’ को भारत में भले ही दर्शक ना मिले हो लेकिन विदेशों में उसने कमाल कर दिखाया है। इसके कलेक्शन ने बड़ी-बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।

Sinners ने की जमकर कमाई

आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन रयान कूगलर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने यूएस मार्केट में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में अपनी जगह बना ली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इसने 77 लाख 52 हजार 6427 डॉलर यानी 662 करोड रुपए कमाए हैं।

वर्ल्डवाइड कितना रहा कलेक्शन

सिनर्स के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो इसने केवल घरेलू बॉक्स ऑफिस ही नहीं बल्कि विदेशों में अपना जलवा बरकरार रखा हुआ है। दूसरे देशों से इस फिल्म ने लगभग 32 करोड़ 32 लाख की कमाई की है। इस तरह से फिल्म ने ओवरऑल 93 मिलियन डॉलर यानी 794 करोड रुपए कमा लिए हैं।

कैसी है कहानी

यह एक हॉरर जॉनर मूवी है जिसमें दो जुड़वा भाइयों की कहानी दिखाई गई है। 1932 के मिसिसिपी डेल्टा में अच्छी तरह से सेट हो चुके दो जुड़वा भाई स्मोक और स्टैक अपने होमटाउन जाकर नई शुरुआत करने के बारे में सोचते हैं। यह वहां पहुंच भी जाते हैं लेकिन उनकी जिंदगी में एक पिशाच की एंट्री होती है। यह उनके सपनों और नई शुरुआत को बुरे सपने में बदल कर रख देता है। फिल्म के सीन आपके रोंगटे खड़े कर देंगे।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews