बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही Sky Force, जानें अक्षय-वीर की जोड़ी को कितनी मिली है फीस

अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया की फिल्म स्काई फोर्स ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की है। पहले दिन फिल्म का कलेक्शन अच्छा रहा और वीकेंड पर इसके बढ़ने का अनुमान लगाया जा रहा है। चलिए स्टार कास्ट की फीस के बारे में जान लेते हैं।
Sky Force

अक्षय कुमार, वीर पहाड़िया और सारा अली खान की फिल्म स्काईफोर्स सिनेमाघर में दस्तक दे चुकी है। 24 जनवरी को रिलीज हुई इस फिल्म की कहानी दर्शकों को पसंद आ रही है। दरअसल, इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था। दर्शकों के उत्साह का असर रिलीज के पहले ही दिन सिनेमाघरों में देखने को मिला।

बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की ओपनिंग की बात करें तो इसने साल की पिछली दो रिलीज फिल्मों को मात दे दी है। एडवांस बुकिंग में यह फिल्म 5 करोड़ से ज्यादा कमा चुकी थी और ओपनिंग डे पर भी इसका परफॉर्मेंस अच्छा रहा। चलिए जान लेते हैं कि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का क्या हाल है और सितारों ने इस फिल्म के लिए कितनी फीस ली है।

स्काई फोर्स ओपनिंग डे कलेक्शन (Sky Force)

स्काई फोर्स के ओपनिंग डे कलेक्शन की बात करें तो इसने 11.23 करोड रुपए के साथ ओपनिंग की है। पहले दिन फिल्म का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा और अब वीकेंड होने की वजह से इसके आंकड़े बढ़ सकते हैं। सैटरडे, संडे और गणतंत्र दिवस की छुट्टी फिल्म के कलेक्शन को आगे बढ़ा सकती है। बता दें कि इसका निर्माण 160 करोड रुपए में किया गया है। अनिल कपूर और संदीप केवलानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अक्षय और वीर का अहम किरदार है। सारा अली खान के साथ निम्रत कौर को भी कास्ट किया गया है।

भारत पाकिस्तान युद्ध की कहानी

बता दें कि स्काई फोर्स 1965 में भारत पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध की कहानी है। यह भारत की पाकिस्तान पर पहली एयर स्ट्राइक थी। इस हमले के दौरान एक सैनिक गायब हो जाता है। उसे ढूंढने की कोशिश की जाती है लेकिन बाद में उसे विद्रोही करार दिया जाता है। पूरी कहानी इसी एंगल पर बनाई गई है।

अक्षय कुमार की फीस

अक्षय कुमार बॉलीवुड के टॉप एक्टर्स में शुमार हैं। उनकी आने वाली हर फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहता है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो इस फिल्म के लिए उन्होंने 70 करोड रुपए फीस लिए।

वीर पहाड़िया

वीर पहाड़िया इस फिल्म में काफी अहम भूमिका निभा रहे हैं। उन्हें टी विजया नाम के अधिकारी के किरदार में दिखाया गया है जिसे विद्रोही घोषित कर दिया जाता है। बताया जा रहा है कि उन्हें इस फिल्म के लिए 50 लाख रुपए दिए गए हैं। इस फिल्म से वीर ने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया है।

सारा अली खान

सारा अली खान को फिल्म में टी विजया की पत्नी की भूमिका में देखा गया है। वह अपने लापता पति की खोज में सरकार द्वारा की जा रही लापरवाही को चुनौती देती है। इसके लिए एक्ट्रेस को 3 करोड रुपए फीस दी गई है।

निम्रत कौर

निम्रत कौर फिल्म में विंग कमांडर आहूजा की पत्नी के किरदार में नजर आई। बताया जा रहा है किसके लिए उन्हें एक करोड रुपए फीस दी गई है। अक्षय के साथ पहले उन्हें ‘एयरलिफ्ट’ में काम करते हुए देखा जा चुका है।

शरद केलकर

इस फिल्म में शरद केलकर का भी अहम किरदार है। उन्हें अहमद हुसैन के किरदार में देखा गया है जो स्क्वाड्रन लीडर है। फिल्म के लिए उन्हें 70 लाख रुपए फीस दी गई है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews