कोई ग्रेजुएट तो कोई लिटरेचर में है मास्टर, जानें कितने पढ़े लिखे हैं Dream Girl 2 के सितारे

Dream Girl 2

Dream Girl 2 Cast: बॉलीवुड में इन दिनों एक के बाद एक सीक्वल फिल्म के रिलीज होने का दौर देखा जा रहा है। सनी देओल की ‘गदर 2’ को अब तक सिनेमाघरों में धमाल मचाते हुए देखा जा रहा है। हालांकि, अब इसकी कमाई धीमी पड़ती हुई दिखाई दे रही है। वहीं आज आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीम गर्ल का सीक्वल ‘ड्रीम गर्ल 2’ भी सिनेमाघरों में रिलीज होने वाला है।

आयुष्मान खुराना को इस फिल्म में एक लड़की पूजा का किरदार निभाते हुए देखा गया था और उनकी एक्टिंग ने दर्शकों को दीवाना बना दिया था। अब इसके सीक्वल में एक्टर के साथ अनन्या पांडे, परेश रावल, विजय राज, राजपाल यादव, अभिषेक बनर्जी जैसा कलाकार दिखाई देने वाले हैं। आज हम आपको फिल्म से जुड़े इन सभी सितारों की एजुकेशन के बारे में जानकारी देते हैं।

आयुष्मान खुराना

आयुष्मान खुराना चंडीगढ़ के रहने वाले हैं और उन्होंने यहां के डीएवी कॉलेज से इंग्लिश में लिटरेचर किया है। इसके अलावा उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स की डिग्री ली है।

परेश रावल

परेश रावल का जन्म वैसे तो मुंबई का है लेकिन वह मूल रूप से गुजरात के रहने वाले हैं। उन्होंने महाराष्ट्र बोर्ड से स्कूलिंग करने के बाद कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स कॉलेज से ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। इसके बाद उन्होंने थिएटर से अपना सफर शुरू किया और वह एक्टिंग के साथ राजनीति में भी एक्टिव है।

राजपाल यादव

राजपाल यादव उत्तर प्रदेश के हैं और उनका बचपन काफी परेशानियों से भरा रहा है। 12वीं पास के बाद उन्होंने भारतेंदु नाटक एकेडमी से ट्रेनिंग ली और फिर नेशनल स्कूल का ड्रामा से एक्टिंग की गहराइयों को सिखा।

अनन्या पांडे

अनन्या पांडे की गिनती बॉलीवुड की सबसे चर्चित एक्ट्रेस में होती है। अपनी खूबसूरती से उन्होंने हमेशा सभी को घायल किया है। एक्ट्रेस की एजुकेशन की बात करें तो धीरूभाई अंबानी स्कूल से अपनी स्कूलिंग पूरी करने के बाद उन्होंने कैलिफोर्निया से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है।

विजय राज

विजय राज को बॉलीवुड इंडस्ट्री में कॉमेडी से लेकर इमोशनल हर तरह के किरदार निभाते हुए देखा गया है। एक बार फिर वो अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरने को तैयार हैं। दिल्ली के किरोड़ीमल कॉलेज से बैचलर ऑफ कॉमर्स की डिग्री लेने के बाद उन्होंने ड्रामा करना शुरू किया और धीरे धीरे अपनी पहचान बनाते चले गए।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews