सोशल मीडिया पर छाया सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल का लेटेस्ट ब्लॉग, लोग जमकर कर रहे तारीफ

सोनाक्षी सिन्हा जहीर इकबाल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। इन्हें अक्सर तस्वीर और वीडियो शेयर करते हुए देखा जाता है। अब यह कपल अपने लेटेस्ट ब्लॉग को लेकर चर्चा में बना हुआ है।
Sonakshi Sinha

सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) जहीर इकबाल बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे चर्चित कपल में से एक हैं। प्रोफेशनल लाइफ को लेकर इन्हें भले ही खूब चर्चा ना मिली हो लेकिन पर्सनल जिंदगी में अपनी केमिस्ट्री से यह हमेशा लोगों का दिल जीत लेते हैं। यह दोनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है और इन्हें अक्सर तस्वीर और वीडियो शेयर करते हुए देखा जाता है। यह हमेशा एक दूसरे के साथ मस्ती मजाक करते हुए दिखाई देते हैं और उनकी यह बॉन्डिंग लोगों को बहुत पसंद आती है।

शुरुआत से दर्शक इन्हें बेस्ट फ्रेंड के रूप में पहचानते थे लेकिन फिर सामने आया कि यह दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। बहुत ही सिंपल तरीके से इस कपल ने शादी की थी और अब अक्सर चर्चा में बना रहता है। हाल ही में इस कपल ने अपना अबू धाबी ब्लॉग शेयर किया है जिसकी तस्वीरें ने सोशल मीडिया पर जमकर बवाल मचाया था। इस ब्लॉग के सामने आते ही एक बार फिर धूम मच चुकी है।

आबू धाबी मस्जिद गई थी एक्ट्रेस

सोनाक्षी ने अपने लेटेस्ट वीडियो में अबू धाबी की झलकियां को शेयर किया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस ने बताया कि मस्जिद के अंदर जाने को लेकर वह बहुत एक्साइटेड हैं। सोलंकी इस बीच जाहिर में जो कमेंट किया उसने लोगों का ध्यान अपनी और खींच लिया है। ब्लॉक शुरू होते ही सोनाक्षी ने कहा आज हम आबू धाबी में हैं और यहां के ट्रिप बहुत अलग होने वाली है। अबू धाबी टूरिज्म में नहीं हमें शहर की खूबसूरती का दीदार करने के लिए इनवाइट किया है।

जहीर के कमेंट ने खींचा ध्यान

अपने वीडियो में सोनाक्षी ने कहा कि मैं बहुत एक्साइटेड हूं क्योंकि मैं पहली बार मस्जिद में जा रही हूं। मैं मंदिर और चर्च जा चुकी हूं लेकिन मस्जिद कभी नहीं गई। एक्ट्रेस के इतना बोलते ही जाहिर बोले कि मैं क्लियर कर दूं मैं उसे वहां धर्म परिवर्तन के लिए नहीं ले जा रहा हूं। हम वहां इसलिए जा रहे हैं क्योंकि वह बहुत खूबसूरत जगह है। इसके बाद सोनाक्षी ने कहा स्पेशल मैरिज एक्ट जिंदाबाद। कपल किस मजाकिया अंदाज पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं और उनकी तारीफ करते दिखाई दे रहे हैं।

फैंस ने की तारीफ

एक यूजर ने कमेंट में लिखा मुझे बहुत अच्छा लगता है जब जहीर ट्रोलर्स को इस तरह के जवाब देते हैं। एक ने कहा असली सोना को उसका रियल गोल्ड जाहिर मिल गया है। एक यूजर ने कहा मुझे उनके पति बहुत अच्छे लगते हैं वह बहुत मजेदार है उनकी हाजिर जवाब भी शानदार है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews