
Sonakshi Sinha New Home : लाखों दिलों की धड़कन अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा आए दिन मीडिया की सुर्खियों में बनी रहती हैं। अपनी अद्वितीय अदाकारी से उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। सोनाक्षी ने फिल्मी करियर में अपना पहला कदम साल 2010 में रखा था और सलमान खान की फिल्म दंबग से डेब्यू किया था। जिसमें वो बतौर लीड रोल में नजर आईं थी। जिसके बाद उन्होंने कई हिट फ़िल्मों में काम किया है। वहीं, अभिनेत्री एक बार फिर अपने आलिशान घर को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

देखें वीडियो
दरअसल, सोनाक्षी ने अपने ऑफिशियल अकांउट इंस्टाग्राम पर कुछ फोटो और वीडियो शेयर किया है। जिसमें एक्ट्रेस अपने लग्जरी अपार्टमेंट में सभी का वेलकम करती नजर आ रही हैं। बता दें कि 4,000 स्क्वायर फुट के अपार्टमेंट में 4 बेडरूम, आर्ट स्टूडियो, योगा स्पेस और वॉक इन वार्डरोब शामिल हैं। इसके अलावा, बेहद शानदार डाइनिंग टेबल भी है। जिसे राजीव और एकता पारिख जैसे अनुभवी इंटीरियर डिज़ाइनर्स द्वारा तैयार किया गया है।
View this post on Instagram
यहां खरीदा अपार्टमेंट
बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा ने मुंबई के बांद्रा वेस्ट में एक सी-फेसिंग अपार्टमेंट खरीदा है। इस घर की डील की मूल्य 11 करोड़ रुपये है। इस घर का स्थान 81 ऑरेटे पर है और यह 4,200 स्क्वायर फुट का है। इस घर को एक्टरेस ने 29 अगस्त को खरीदा था। जिसकी प्रोजेक्ट प्रमोटर्स पिरामिड डेवलपर्स के साथ रजिस्टर्ड की गई है। जिसके स्टाम्प ड्यूटी के लिए 55 लाख रुपये का भुगतान किया है।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

