फिल्मों में आने से पहले फैशन डिजाइनर थी Sonakshi Sinha, जानें कैसे रखा बॉलीवुड में कदम

सोनाक्षी सिन्हा की गिनती बॉलीवुड की चर्चित एक्ट्रेस में होती है। लंबे समय से भले ही उन्हें कोई हिट फिल्म देते नहीं देखा गया लेकिन फिर भी वो चर्चा में बनी रहती हैं।
Sonakshi Sinha

सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) की गिनती बॉलीवुड की बेबाक और दबंग ऐक्ट्रेस में होती है। उन्हें दबंग गर्ल का नाम इसलिए दिया गया है क्योंकि उन्होंने सलमान खान के साथ इस फिल्म में काम किया था। सिनेमा में शानदार तौर पर अपनी शुरुआत करने के बाद उन्हें कई फिल्में देखते हुए देखा गया। एक समय ऐसा था जब हर जगह उनके नाम की चर्चा थी लेकिन फिर अचानक डाउनफॉल आया और फिल्में चलना बंद हो गई।

करियर की शुरुआत में ऊंचाई पर जाने के बाद सोनाक्षी का करियर इतना ढलान पर चला गया कि उन्हें फ्लॉप एक्ट्रेस कहा जाने लगा। इस ढलान को को वापस ऊंचाई में नहीं बदल पाई और अपने पिता शत्रुघ्न सिन्हा की तरह नाम भी नहीं कमा सकीं। उन्होंने जहीर इकबाल के साथ शादी कर ली है और दोनों अपने प्रैंक की वजह से सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। क्या आप जानते हैं कि एक्ट्रेस बनने से पहले सोनाक्षी क्या किया करती थी।

दबंग से किया डेब्यू 

सबसे पहले तो हम आपको बता दें कि साल 2010 में सलमान खान के साथ फिल्म दबंग से सोनाक्षी ने अपना डेब्यू किया था। पहली ही फिल्म से वह लोगों के बीच छा गई थी और उनकी गिनती टॉप एक्ट्रेस में होने लगी थी। इसके बाद उन्हें अजय देवगन और अक्षय कुमार जैसे सुपरस्टार्स के साथ सुपरहिट फिल्में देते हुए देखा गया। अपने इस फिल्मी सफर से पहले वह दूसरी फील्ड में काम किया करती थी।

फैशन डिजाइनर थी सोनाक्षी (Sonakshi Sinha)

2 जून 1987 को बिहार की राजधानी पटना में सोनाक्षी का जन्म हुआ था। मुंबई के आर्य विद्या मंदिर से अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने श्रीमती नाथीबाई दामोदर ठाकरसी महिला विश्वविद्यालय से डिग्री ली। एक्ट्रेस ने फैशन डिजाइनिंग में ग्रेजुएशन किया था। बड़े पर्दे पर कदम रखने से पहले उन्होंने साल 2005 में आई फिल्म ‘मेरा दिल लेके देखो’ में कॉस्टयूम डिजाइनर के तौर पर काम किया था। इस फिल्म को एक्ट्रेस की मां पूनम सिन्हा ने प्रोड्यूस किया था। रोहित कौशिक की डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में जैकी श्रॉफ, ईशा देओल, करण कपूर, कोयल पूरी, अर्चना पूरन सिंह जैसे कलाकारों ने काम किया था।

View this post on Instagram

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona)

इन फिल्मों में किया काम

दबंग से अपनी बेहतरीन एक्टिंग का जादू चलाने के बाद सोनाक्षी को सन ऑफ सरदार, राउडी राठौर, दबंग 3, मिशन मंगल, आर राजकुमार, लूटेरा जैसी शानदार फिल्मों में काम करते हुए देखा गया। कुछ समय पहले उन्हें शानदार वेब सीरीज हीरा मंडी में अपने अभिनय की छाप छोड़ते हुए देखा गया। इन दिनों वो सुधीर बाबू के साथ अपनी फिल्म ‘जटाधारा’ को लेकर चर्चा में हैं, जो 7 नवंबर को रिलीज होगी।

जहीर इकबाल संग शादी

जब सोनाक्षी सिन्हा ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा था तब उनका वजन बहुत ज्यादा था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक को 90 किलो तक की हुआ करती थी और उन्हें फिल्मों में काम नहीं मिल रहा था। इसकी वजह से उन्होंने अपना वजन 30 किलो तक कम किया था। हिट से लेकर प्लॉट सभी तरह की फिल्मों में काम करने के बाद 23 जून 2024 को उन्होंने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ प्राइवेट सेरेमनी में शादी कर ली। दोनों ने कोर्ट मैरिज की थी, जिसके बाद मुंबई में एक रिसेप्शन रखा गया था।

View this post on Instagram

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona)

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews