Sonakshi Sinha कभी नहीं बनना चाहती थी एक्ट्रेस, फिर ऐसे हुई बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री

सोनाक्षी सिन्हा आज के समय में बॉलीवुड इंडस्ट्री का जाना पहचाना नाम हैं। लेकिन एक समय ऐसा था जब उन्हें एक्टर नहीं बनना था। चलिए आज हम आपको उनके जिंदगी के एक किस्से से रूबरू करवाते हैं।
Sonakshi Sinha

Sonakshi Sinha Birthday: सोनाक्षी सिन्हा बॉलीवुड का एक ऐसा चेहरा है जिन्हें दबंग ऐक्ट्रेस के तौर पर पहचाना जाता है। सिर्फ सलमान के साथ फिल्म दबंग में काम करने के कारण ही नहीं बल्कि अपने बोल्ड और ब्यूटीफुल अवतार की वजह से भी उन्हें दबंग ऐक्ट्रेस कहा जाता है। अपनी पर्सनल प्रोफेशनल दोनों ही जिंदगी में उन्होंने खूब चर्चा बटोरी है। फिलहाल वह अपनी वेब सीरीज हीरा मंडी को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। आज सोनाक्षी सिन्हा का जन्मदिन है और उनके करियर के दौर में इंडियन ऑडियंस ने उन्हें बहुत प्यार दिया है।

साल 2010 में सोनाक्षी ने अपने करियर की शुरूआत सलमान खान की फिल्म दबंग से की थी। बिहार की राजधानी पटना में जन्मी सोनाक्षी आज अपना 37वां बर्थडे मना रही हैं। चलिए आज हम आपको उनकी जिंदगी से जुड़े हुए कुछ किस्से बताते हैं।

Sonakshi Sinha को नहीं बनना था एक्टर

इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस में शुमार सोनाक्षी सिन्हा कभी भी एक्टर नहीं बनना चाहती थी। साल 2005 में उन्होंने मेरा दिल लेकर देखो में कॉस्टयूम डिजाइनर के तौर पर अपना करियर शुरू किया था। लेकिन वह कभी नसोनाक्षी सिन्हा आज के समय में बॉलीवुड इंडस्ट्री का जाना पहचाना नाम हैं। लेकिन एक समय ऐसा था जब उन्हें एक्टर नहीं बनना था। चलिए आज हम आपको उनके जिंदगी के एक किस्से से रूबरू करवाते हैं।हीं चाहती थी कि वह फिल्मों में काम करें। वो फैशन डिजाइनिंग की पढ़ाई कर रही थी और वजन ज्यादा होने की वजह से एक्ट्रेस बनने के बारे में उन्होंने सोचा भी नहीं था। हालांकि, किस्मत को कुछ और ही मंजूर था क्योंकि सोनाक्षी ने अपने अभिनय के बल पर जो पहचान हासिल की है उसे देखकर कोई यह नहीं सोच सकता कि उन्हें एक्टर नहीं बनना था।

सलाह पर बदला फैसला

सोनाक्षी सिन्हा के अंदर छिपे हुए टैलेंट की पहचान बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान ने की थी। उन्होंने एक्ट्रेस को सलाह दी थी कि वह फिल्मी करियर का चुनाव करें। जब सोनाक्षी ने सवाल किया कि वह किस तरह से अपने आप को एक्ट्रेस के रूप में देखेंगी तब दबंग खान ने उन्हें खुद को फिट रखने और इंडस्ट्री में कदम रखने के बारे में कहा। सलमान की बातों का सोनाक्षी पर काफी ज्यादा असर हुआ और फिर उनकी ही फिल्म दबंग से एक्ट्रेस ने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया। सोनाक्षी में एक्टिंग के गुण बचपन से ही मौजूद है क्योंकि वह मशहूर अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी हैं। एक्ट्रेस ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्मों में शानदार किरदार निभाए हैं। दबंग हो या फिर राउडी राठौर सभी में उनके रोल बहुत पसंद किए गए हैं। एक बेहतरीन एक्ट्रेस होने के साथ-साथ वह बिजनेस वूमेन भी हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews