जहीर इकबाल के साथ डेट नाइट पर पहुंची Sonakshi Sinha, वायरल हुई तस्वीरें

जहीर इकबाल के साथ डेट नाइट पर पहुंची Sonakshi Sinha, वायरल हुई तस्वीरें

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) अक्सर ही चर्चा में बनी रहती हैं। उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर आए दिन धमाल मचाते रहते हैं। पिछले कुछ दिनों से वह एक्टर जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही थी। सभी को यह लगता है कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। लेकिन इन दोनों ने कभी भी इस बात को कंफर्म नहीं किया। हाल ही में सोनाक्षी और जहीर के कुछ फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

जहीर इकबाल और सोनाक्षी सिन्हा को लेट नाइट पार्टी करते हुए देखा गया। दोनों की शानदार बॉन्डिंग की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। कपल को पसंद करने वाले लोग तो बेसब्री से इनकी शादी का इंतजार भी कर रहे हैं। लेकिन अब तक इन दोनों ने अपने रिश्ते के बारे में कभी भी कुछ नहीं कहा है और रिलेशनशिप की खबरों को हमेशा खारिज किया है।

Must Read- दुनिया के दूसरे अरबपति बने Gautam Adani, जानें कितनी संपत्ति के हैं मालिक

पार्टी से जो तस्वीरें सामने आई है उसमें जहीर और सोनाक्षी एक दूसरे के साथ वक्त बिताते दिखाई दे रहे हैं। एक्टर वरुण शर्मा ने सोशल मीडिया पर इन दोनों की एक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है और सभी को दोनों की जोड़ी और केमिस्ट्री बहुत पसंद आ रही है।सोनाक्षी सिन्हा और जहीर एक दूसरे के साथ अपनी तस्वीरें पोस्ट नहीं करते हैं ऐसे में उन दोनों के साथ की इस तस्वीर को देखकर फैंस का दिल खिल गया है।

इस दौरान जब सोनाक्षी और जहीर को एक साथ स्पॉट करने के लिए पैपराजी वहां पर पहुंचे तो उन्होंने एक साथ पोज नहीं दिए। सोनाक्षी अपनी फ्रेंड के साथ बाहर निकली और जहीर इकबाल पीछे से आते दिखाई दिए।

इस दौरान खूबसूरत सी व्हाइट ड्रेस में सोनाक्षी बहुत ही अच्छी लग रही थी। अपने दोस्तों के साथ वह एंजॉय के मूड में नजर आ रही थी। उनके पीछे बाहर आ रहे जहीर इकबाल पैपराजी को देख कर अपना चेहरा छुपा रहे थे लेकिन उन्हें पहचानना बहुत आसान था। हो सकता है वह मस्ती के मूड में ऐसा कर रहे हो। फिलहाल दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews